📱Download Our App
स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोपों पर पलाश मुच्छल का पलटवार

स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोपों पर पलाश मुच्छल का पलटवार

म्यूजिशियन पलाश मुच्छल ने क्रिकेटर स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पलाश ने गलत जानकारी फैलाने वाले विज्ञान माने को 10 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। पलाश का कहना है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Border 2 Collection Day 2: रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर चली तूफानी आंधी

Border 2 Collection Day 2: रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर चली तूफानी आंधी

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। पहले दिन 30 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने करीब 30.04 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। महज दो दिनों में 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

सोहेल खान से लड़ाई के दौरान सीमा सजदेह का साथ देता था खान परिवार

सोहेल खान से लड़ाई के दौरान सीमा सजदेह का साथ देता था खान परिवार

सीमा सजदेह ने खुलासा किया है कि सोहेल खान से अनबन के दौरान सलमान खान और उनके ससुराल वालों ने हमेशा उनका समर्थन किया। सलमान ने उनसे कहा था कि चाहे वे अलग हों या न हों, वह हमेशा बच्चों की मां रहेंगी। सीमा के मुताबिक, झगड़ों में परिवार अक्सर उनका ही पक्ष लेता था।

News Source: नवभारत
2 दिन में 50 करोड़ के पार ‘बॉर्डर 2’, शनिवार को भी कमाई में भारी उछाल

2 दिन में 50 करोड़ के पार ‘बॉर्डर 2’, शनिवार को भी कमाई में भारी उछाल

‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई कर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ (29 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। शनिवार शाम 6 बजे तक फिल्म 49.04 करोड़ कमा चुकी है। ट्रेंड्स बताते हैं कि दूसरे दिन भी फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

BREAKING NEWS : सुनील शेट्टी ने ठुकराया “40 करोड़” का ऑफर

BREAKING NEWS : सुनील शेट्टी ने ठुकराया “40 करोड़” का ऑफर

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्होंने एक तंबाकू ब्रांड का 40 करोड़ रुपये का विज्ञापन ऑफर ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा कि वह ऐसी किसी चीज़ का प्रचार नहीं कर सकते जिस पर उन्हें खुद भरोसा नहीं है। साथ ही, कहा कि पैसों के लिए वह अपनी पहचान पर दाग नहीं लगने देंगे। इसके बाद ऐसे कोई ऑफर नहीं मिले।

News Source: न्यूज़ 24
लव रंजन ने दिया ‘सौरव गांगुली’ की बायोपिक पर बड़ा अपडेट

लव रंजन ने दिया ‘सौरव गांगुली’ की बायोपिक पर बड़ा अपडेट

निर्देशक लव रंजन ने पुष्टि की है कि सौरव गांगुली की बायोपिक की तैयारी जोरों पर है। उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है और वह गांगुली के साथ लगातार संपर्क में हैं। हालांकि, मुख्य अभिनेता के नाम पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन चर्चा है कि फिल्म में ‘दादा’ के क्रिकेट सफर और उनके कप्तानी के दौर को बेहद करीब से दिखाया जाएगा।

‘बॉर्डर 2’ के क्रेज के बीच री-रिलीज हुई ये 15 साल पुरानी फिल्म

‘बॉर्डर 2’ के क्रेज के बीच री-रिलीज हुई ये 15 साल पुरानी फिल्म

‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 32.10 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। लेकिन इसी बीच साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की 15 साल पुरानी फिल्म ‘मनकथा’ ने री-रिलीज होकर धमाका कर दिया है। यह उनके करियर की 50वी फिल्म थी। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर थलपति विजय की ‘घिली’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

एक्टर कमाल आर खान गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

एक्टर कमाल आर खान गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को मुंबई के ओशिवारा में हुई फायरिंग के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर 18 जनवरी को एक रिहायशी बिल्डिंग पर गोलियां चलाने का आरोप है। केआरके का दावा है कि वह अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे और चेक करने के दौरान गोली गलती से बिल्डिंग की ओर चली गई।

कौन हैं वकार शेख? जो ‘बॉर्डर 2’ में बने पाकिस्तानी कर्नल

कौन हैं वकार शेख? जो ‘बॉर्डर 2’ में बने पाकिस्तानी कर्नल

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में टीवी के मशहूर अभिनेता वकार शेख पाकिस्तानी कर्नल की भूमिका निभाएंगे। ‘अनुपमा’ जैसे शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाले वकार अब बड़े पर्दे पर सनी देओल और वरुण धवन के सामने चुनौती पेश करेंगे। निर्देशक अनुराग सिंह की इस फिल्म में उनका किरदार काफी अहम और दमदार बताया जा रहा है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज

‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हो गया है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले आए इस देशभक्ति गाने में सलमान एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। गाने में सरहद पर तैनात जवान के संघर्ष और उनके परिवार की भावनात्मक झलक दिखाई गई है।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें