
महाकाल ऑटोमोबाइल में भीषण आग, 7 कारें जलकर हुई खाक
भोपाल के जेल रोड पर ट्रूबा कॉलेज के पास स्थित ‘महाकाल ऑटोमोबाइल जेल कार गैरेज’ में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते वहाँ खड़ीं 7 कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।








