
गुरु रामभद्राचार्य के जन्मदिन पर जमकर नाचे धीरेंद्र शास्त्री
जगतगुरु रामभद्राचार्य के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चित्रकूट पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने गुरु को बधाई देते हुए ‘नमो राघवाय’ के जयकारों के बीच खुशी से झूमते और डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य मुस्कुराते हुए अपने प्रिय शिष्य का उत्साह देख रहे थे।





