📱Download Our App
पाकिस्तान ब्रेकिंग: हादसे में 6 बच्चों समेत 14 की मौत

पाकिस्तान ब्रेकिंग: हादसे में 6 बच्चों समेत 14 की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार सुबह कोहरे की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया। सरगोधा जिले में एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया, जिसमें एक ही परिवार के 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन कोहरे की वजह से हादसा हो गया।

महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, BMC चुनाव के बाद ‘होटल पॉलिटिक्स’ शुरू

महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, BMC चुनाव के बाद ‘होटल पॉलिटिक्स’ शुरू

BMC परिणाम के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी और शिंदे गुट का मेयर बनने की चर्चा के बीच एकनाथ शिंदे ने अपने जीते हुए पार्षदों को एक 5 स्टार होटल में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। मेयर चुनाव तक पार्षदों को “सुरक्षित” रखने के लिए यह प्लान बनाया। खबर है कि मेयर पद के लिए ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला भी तय हो सकता है।

दहेज के लिए हत्या, CCTV में लाश फेंकते दिखे आरोपी

दहेज के लिए हत्या, CCTV में लाश फेंकते दिखे आरोपी

बिहार के सोनपुर में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शर्मनाक रहा ससुराल वालों ने लाश को मायके के दरवाजे पर फेंक दिया और फरार हो गए। यह वारदात घर के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई। पिता का आरोप है कि 8 लाख देने के बाद भी और पैसों की मांग की जा रही थी।

स्वर्ण मंदिर के सरोवर में मुस्लिम युवक की हरकत, वीडियो वायरल

स्वर्ण मंदिर के सरोवर में मुस्लिम युवक की हरकत, वीडियो वायरल

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में एक मुस्लिम युवक द्वारा हाथ धोने और कुल्ला करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चूका है और अब काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सिख मर्यादा के उल्लंघन के इस मामले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कड़ा एतराज जताया है।

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, पैसे मांगने पर गाड़ी से कुचला

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, पैसे मांगने पर गाड़ी से कुचला

बांग्लादेश के राजबाड़ी में रिपन साहा नामक हिंदू युवक को कार से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। युवक एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। जब उसने फ्यूल के पैसे मांगे तो आरोपी ने जानबूझकर उस पर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने इस मामले को हत्या मानते हुए बीएनपी नेता अबुल हाशेम समेत ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: आज तक
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो आया सामने

इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो आया सामने

राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंच चुके है। जहां वह दूषित पानी पीने से बीमार मरीजों और मरने वाले लोगो के घर वालो से मिले। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में 24 लोगो की मौत हो चुकी है, इस मामले में राहुल गांधी ने गहरी चिंता जताई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चूका है।

विराट-अनुष्का की बड़ी डील: अलीबाग में खरीदी करोड़ो की जमीन

विराट-अनुष्का की बड़ी डील: अलीबाग में खरीदी करोड़ो की जमीन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने महाराष्ट्र के अलीबाग में लगभग 38 करोड़ की जमीन खरीदी है। यह प्लॉट 14,740 स्क्वायर मीटर का है और यह अवास बीच के पास है। अलीबाग में यह उनकी दूसरी प्रॉपर्टी है। हालांकि, अब दोनों ज्यादातर लंदन में ही रहते है, लेकिन निवेश के हिसाब से उन्होंने भारत में जमीन खरीदी है।

News Source: जागरण
डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, 5 की मौत

डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, 5 की मौत

पंजाब के बठिंडा में आज शनिवार सुबह एक तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और महिला पुलिस कर्मी अमिता सहित पांच लोगो की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की पूरी तरह जांच कर रही है।

News Source: जागरण
पुलिस की बड़ी रेड, 900 किलो बारूद बरामद, तीन आरोपी फरार

पुलिस की बड़ी रेड, 900 किलो बारूद बरामद, तीन आरोपी फरार

नूंह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीसरु गांव में छापेमारी कर 900 किलो प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार, तीन भाई ईसा, इस्राइल और जुल्ली अवैध रूप से पटाखे बनाने के लिए यह बारूद छिपाकर रखे थे। छापेमारी के दौरान तीनों आरोपी फसल की आड़ में भाग निकले। पुलिस ने विस्फोटक के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

News Source: जागरण
FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दूषित खाने ने ली आदिवासी छात्र की जान

FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दूषित खाने ने ली आदिवासी छात्र की जान

जबलपुर के कुंडम आदिवासी छात्रावास में हुई छात्र की मौत के मामले में FSL रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में पाया गया कि छात्रों को लंबे समय से घटिया और दूषित भोजन परोसा जा रहा था, जिससे राजकुमार धुर्वे की मौत हुई और कई अन्य बीमार पड़े। पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले हॉस्टल अधीक्षक गजेंद्र झारिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उनकी तलाश जारी है।

News Source: नवभारत
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें