भारतीय सेना को मिलेंगे 10 ‘अजेय’ टी-72 टैंक, जबलपुर फैक्ट्री ने किया कायाकल्प
जबलपुर की वीकल फैक्ट्री ( VFJ ) ने भारतीय सेना के लिए 10 ‘अजेय’ टी-72 टैंकों की ओवरहॉलिंग का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इन टैंकों को अत्याधुनिक इंजन और नई तकनीक से लैस किया गया है, जिससे इनकी मारक क्षमता और उम्र बढ़ गई है। चेन्नई के बाद अब जबलपुर देश का ऐसा दूसरा केंद्र बन गया है, जहां इन टैंकों का नवीनीकरण किया जा रहा है।







