
UP में रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा
सुल्तानपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक बड़ा हादसा टल गया। प्रयागराज से अयोध्या धाम जा रही माघ मेला मेमू स्पेशल (04111) में चढ़ते समय एक महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में गिरने लगी। GRP-RPF की तत्परता से महिला की जान बच गयी।






