
जेल जाते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 7 किन्नर निकले HIV पॉजिटिव
प्रतापगढ़ जिला जेल में दो दिन पहले मारपीट के आरोप में लाए गए 13 किन्नरों में से 7 प्रारंभिक जांच में एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। जेल प्रशासन ने संक्रमितों को अलग कर उनके ब्लड सैंपल लैब भेजे हैं। जांच में एक आरोपी पुरुष भी मिला जो वेश बदलकर किन्नरों के गुट में शामिल था। प्रशासन ने उनके संपर्क में आए लोगों को भी जांच कराने की सलाह दी है।







