
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बीमार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को तबीयत बिगड़ने के बाद अयोध्या से लखनऊ के मेदांता अस्पताल लाया गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और कम ऑक्सीजन लेवल के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया है। विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए देशभर में साधु-संतों और भक्तों द्वारा प्रार्थना की जा रही है।


-1768985868359.webp)


.webp)
