📱Download Our App
UP: बैरिकेडिंग के बोल्डर से टकराई कार, एक युवक की मौत और दो घायल

UP: बैरिकेडिंग के बोल्डर से टकराई कार, एक युवक की मौत और दो घायल

लखीमपुर-खीरी में एक भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक राहुल अग्रवाल की जान चली गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर बैरिकेडिंग के लिए रखे भारी बोल्डरों से टकरा गई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरकार ने जारी की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए सवालों की सूची

सरकार ने जारी की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए सवालों की सूची

सरकार ने उन 33 सवालों की सूची जारी की है जो भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और मकानों की गणना हेतु) में पूछे जाएंगे। इन सवालों में ‘भवन नंबर’, ‘जनगणना मकान नंबर’, ‘मकान की छत में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री’, ‘परिवार क्रमांक’, ‘पेयजल का मुख्य स्रोत’, ‘शौचालय की सुलभता’, ‘परिवार के मुखिया का नाम’ और अन्य शामिल हैं।

बेटे के ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ चालान की खबर सुनते ही शिक्षक पिता को आया हार्ट अटैक, मौत

बेटे के ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ चालान की खबर सुनते ही शिक्षक पिता को आया हार्ट अटैक, मौत

मध्य प्रदेश के सतना में एक हैरान करने वाली दुखद घटना सामने आई है। स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे शिक्षक रामप्रसाद वर्मा को जैसे ही पता चला कि उनके बेटे का शराब पीकर गाड़ी चलाने का चालान कटा है और बाइक जब्त हो गई है, उन्हें गहरा सदमा लगा। इस सदमे में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

News Source: पत्रिका
ब्रेकिंग न्यूज़ : तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाई, अब इस श्रेणी की मिलेगी सिक्योरिटी

ब्रेकिंग न्यूज़ : तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाई, अब इस श्रेणी की मिलेगी सिक्योरिटी

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती करते हुए उन्हें दी गई ‘Z’ श्रेणी को हटाकर अब ‘Y+’ श्रेणी में रखा गया है। राज्य सुरक्षा समीक्षा समिति की रिपोर्ट और खुफिया इनपुट के आधार पर यह फैसला लिया गया। वहीं, दूसरी ओर बिहार के कई बीजेपी नेताओं और मंत्रियों की सुरक्षा श्रेणी को बढ़ाया है।

डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी और जवान बेटी को रौंदा, तीनों की मौत

डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी और जवान बेटी को रौंदा, तीनों की मौत

ग्वालियर के बिजौली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में पति, पत्नी और 18 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रपाल अपनी बेटी अर्पिता को JEE की परीक्षा दिलाने बाइक से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें पीछे से कुचल दिया। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बुजुर्ग के चेहरे पर फिरा मांझा, लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती

बुजुर्ग के चेहरे पर फिरा मांझा, लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक बुजुर्ग व्यक्ति चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चलाते समय गले में मांझा फंसने से उनकी नाक कट गई, जिससे संतुलन बिगड़ा और उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का इस्तेमाल लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।

बम बनाते समय फटा बारूद, युवक के शरीर के उड़े चीथड़े

बम बनाते समय फटा बारूद, युवक के शरीर के उड़े चीथड़े

बिहार के सीवान जिले के हुसैनगंज में बम बनाते समय हुए जोरदार धमाके में एक शख्स की जान चली गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मृतक के शरीर के टुकड़े दूर-दूर तक जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतने बड़े पैमाने पर बम क्यों बनाए जा रहे थे।

News Source: जागरण
गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल स्थित RGPV के गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों और साथी छात्रों का आरोप है कि मौत से एक दिन पहले छात्रा का हॉस्टल स्टाफ के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और स्टाफ से पूछताछ कर रही है।

माघ मेले का चौथा शाही स्नान, जानें संगम में डुबकी का शुभ मुहूर्त

माघ मेले का चौथा शाही स्नान, जानें संगम में डुबकी का शुभ मुहूर्त

साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। यह माघ मेले का चौथा प्रमुख स्नान पर्व है। पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि 23 जनवरी को सुबह 02:28 बजे से शुरू होकर 24 जनवरी को रात 01:46 बजे तक रहेगी। सरस्वती पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 07:13 से दोपहर 12:33 बजे तक है। भक्त इस दिन संगम में स्नान कर मां सरस्वती की आराधना करेंगे।

BIG NEWS : आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने ED के दो मामलों में किया बरी

BIG NEWS : आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने ED के दो मामलों में किया बरी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े 2 मामलों में बरी कर दिया है। ये मामले दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसी के समन को कथित तौर पर स्वीकार नहीं पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दर्ज किए गए थे।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें