📱Download Our App
कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास बी-ब्लॉक मार्केट में एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पीड़ित दुकानदार के अनुसार करीब 20 लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

जीतू पटवारी के बिगड़े बोल : कलेक्टर्स को बताया ‘चोर’, मचा बवाल

जीतू पटवारी के बिगड़े बोल : कलेक्टर्स को बताया ‘चोर’, मचा बवाल

ग्वालियर पहुंचे एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें “चोर” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर और अन्य अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जनता की समस्याओं को अनसुना कर रहे हैं। पटवारी के इस विवादित बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने उनके इस बयान को अधिकारियों का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की है।

पुलिस की बड़ी रेड, 2 करोड़ नगद और 61 किलो चांदी बरामद

पुलिस की बड़ी रेड, 2 करोड़ नगद और 61 किलो चांदी बरामद

यूपी में कानपुर की क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर एक बड़े हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान से 2 करोड़ रुपये नकद, 61 किलो चांदी और नेपाली करेंसी बरामद की है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन खंगाल रही है।

बसंत पंचमी पर संगम में 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

बसंत पंचमी पर संगम में 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज में माघ मेले के सबसे प्रमुख पर्व बसंत पंचमी के पावन अवसर पर चौथा पवित्र स्नान पर्व जारी है। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने संगम तट पर पवित्र स्नान किया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक 2 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

लड़की से दोस्ती करने पर युवक का कत्ल, चाकू से छलनी किया सीना

लड़की से दोस्ती करने पर युवक का कत्ल, चाकू से छलनी किया सीना

चंडीगढ़ में लड़की से दोस्ती के विवाद में युवक मोहित की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की के परिजनों ने युवक पर चाकू से हमला किया, जो उसके फेफड़ों को चीरते हुए सीधे दिल में जा लगा। गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल

मंडला के नेशनल हाईवे-30 पर बंजारी घाट के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक रविन्द्र सारथी की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी और एक अन्य परिजन के साथ खमरोटी गांव में कार्यक्रम में गया था।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
आनंदपुर ट्रस्ट ने पूर्व कलेक्टर का किया बचाव, आरोपों से किया इनकार

आनंदपुर ट्रस्ट ने पूर्व कलेक्टर का किया बचाव, आरोपों से किया इनकार

अशोकनगर के आनंदपुर ट्रस्ट ने कलेक्टर आदित्य सिंह के तबादले के बाद उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का खंडन किया है। महात्मा शब्दसागरानंद ने आधिकारिक बयान में कहा कि कलेक्टर ने जमीन नामांतरण के बदले कोई रिश्वत नहीं मांगी थी। उन्होंने मीडिया में चल रही ₹3 करोड़ की डिमांड की खबरों को भ्रामक बताया। ट्रस्ट का कहना है कि उन्होंने पीएम कार्यालय या शासन को ऐसी कोई शिकायत नहीं भेजी है।

इंदौर न्यूज़ : बड़ा गणपति के 16 परिवारों को मिलेगा नया ठिकाना और मुआवजा

इंदौर न्यूज़ : बड़ा गणपति के 16 परिवारों को मिलेगा नया ठिकाना और मुआवजा

इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड स्टेशन के निर्माण के लिए बड़ा गणपति क्षेत्र के 16 मकानों को हटाया जाएगा। मेट्रो प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित मकान मालिकों को नियमों के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। यह कार्रवाई एमजी रोड और राजमोहल्ला के बीच मेट्रो कॉरिडोर बनाने के लिए की जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य विस्थापित परिवारों को समय पर राहत देकर विकास कार्य को गति देना है।

30 वर्षीय महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

30 वर्षीय महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

जिले के धनकार गांव में एक 30 वर्षीय महिला मजदूर (पप्पी बाई) ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति के साथ पिछले 8 महीनों से वहां खेत पर मजदूरी कर रही थी। गुरुवार शाम पति के खेत पर जाने के बाद उसने यह कदम उठाया। आज शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का अलर्ट, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का अलर्ट, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) पर आतंकी संगठनों की बड़ी साजिश का इनपुट मिला है। सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया है। आशंका है कि आतंकी ड्रोन, पैरा-ग्लाइडर और हैंग-ग्लाइडर के जरिए हथियार या विस्फोटक भेज सकते हैं। सुरक्षा बलों को सीमा पर हवाई निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें