📱Download Our App
BREAKING NEWS : उज्जैन में फिर भड़की हिंसा, जुमे की नमाज के बाद हुआ पथराव

BREAKING NEWS : उज्जैन में फिर भड़की हिंसा, जुमे की नमाज के बाद हुआ पथराव

उज्जैन के तराना में गुरुवार रात को हुए विवाद के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने बस में आग लगा दी, साथ ही कई घरों पर पथराव भी किया। पथराव में एक युवक घायल हुआ है। सुरक्षा के नजरिये से शुक्रवार को बाजार बंद रखा गया और पुलिस बल तैनात किया गया।

News Source: आज तक
क्या बांग्लादेश चुनाव में जमात-ए-इस्लामी को जिताएगा अमेरिका?

क्या बांग्लादेश चुनाव में जमात-ए-इस्लामी को जिताएगा अमेरिका?

हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होने वाले आम चुनावों से पहले अमेरिका और कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के बीच बढ़ती नजदीकियों ने वैश्विक राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी राजनयिकों ने इस पार्टी के साथ “दोस्ती” और सहयोग की इच्छा जताई है।

नर्मदापुरम: महिला बाल विकास के डिप्टी डायरेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप

नर्मदापुरम: महिला बाल विकास के डिप्टी डायरेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप

नर्मदापुरम में महिला बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजय जैन पर एक विधवा कर्मचारी ने छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि अक्टूबर से ही अफसर उसे प्रताड़ित कर रहे थे और अटेंडेंस रजिस्टर अपने केबिन में रखकर गंदी नजर रखते थे। दूसरी ओर, डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि महिला अक्सर ड्यूटी से गायब रहती थी।

News Source: पत्रिका
इंदौर में ठगी का बड़ा मामला, शादी के नाम पर शिक्षिका से ठगे लाखों

इंदौर में ठगी का बड़ा मामला, शादी के नाम पर शिक्षिका से ठगे लाखों

इंदौर की एक शिक्षिका मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी का शिकार हो गई। जयपुर निवासी नीतेश कुमार ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर उनसे दोस्ती की और शादी का वादा किया। पिछले 4 सालों से वह आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर महिला से लाखों रुपये वसूलता रहा। शक होने पर जब शिक्षिका जयपुर पहुँची, तो आरोपी की पोल खुल गई। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

झाड़ियों में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी

झाड़ियों में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी

बड़वानी के राजघाट रोड के पास झाड़ियों में शुक्रवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासी फिरोज को एक बच्चे ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। नवजात के सभी अंग विकसित थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसका जन्म दो-तीन दिन पहले ही हुआ था।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
करोड़ों की जीएसटी चोरी में फंसे तीन बड़े रेलवे ठेकेदार

करोड़ों की जीएसटी चोरी में फंसे तीन बड़े रेलवे ठेकेदार

झारखंड के धनबाद में रेलवे प्रोजेक्ट्स से जुड़ी तीन कंपनियों—ABCI, SCPL और SIPS के संयुक्त उपक्रम (JV) द्वारा ₹3.86 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। वाणिज्य कर विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि इन कंपनियों ने बिना बैलेंस के गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लिया। विभाग ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए कंपनियों को 27 जनवरी तक पेश होने का कड़ा आदेश दिया है।

News Source: जागरण
काम पर जाने के बहाने निकला युवक, पुराने घर में जाकर दी जान

काम पर जाने के बहाने निकला युवक, पुराने घर में जाकर दी जान

भोपाल के समसगढ़ गांव में 24 वर्षीय बस ड्राइवर चंदन मालवीय ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह वह काम पर जाने के बजाय अपने पास ही स्थित एक बंद पुराने मकान में चला गया और वहां जान दे दी। छोटे भाई ने उसे तलाशते हुए पुराने घर में फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सोती हुई पत्नी के चेहरे पर पति ने कुल्हाड़ी से किया वार, हालत नाजुक

सोती हुई पत्नी के चेहरे पर पति ने कुल्हाड़ी से किया वार, हालत नाजुक

राजगढ़ के दिलावरी गांव में पारिवारिक विवाद और शराब की लत के चलते एक शख्स ने सोती हुई पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी देवसिंह ने पत्नी शैतान बाई के चेहरे पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के समय बच्चे भी पास में सो रहे थे। महिला को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।

BREAKING NEWS : दूषित पानी से एक और मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 26

BREAKING NEWS : दूषित पानी से एक और मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 26

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शुक्रवार को 63 साल के बद्री प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिन्हें उल्टी-दस्त के बाद भर्ती कराया गया था। इस इलाके में अब तक 26 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। फिलहाल 10 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

इंदौर : बीजेपी नेता गोल्डी राठौर ने प्लॉट के नाम पर ठगे लाखो रुपये, केस दर्ज

इंदौर : बीजेपी नेता गोल्डी राठौर ने प्लॉट के नाम पर ठगे लाखो रुपये, केस दर्ज

इंदौर BJP के पूर्व संभागीय सह-मीडिया प्रभारी गोल्डी राठौर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने पीड़िता वर्षा नायर को फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर दो प्लॉट बेचने के नाम पर करीब 8.46 लाख ऐंठ लिए। लंबे समय तक प्लॉट न मिलने और पैसे वापस न होने पर वर्षा नायर निवासी तलावली चांदा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई । आरोपी ने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताया था।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें