
प्यार के चक्कर में ली थी जान, अब चारों दोषियों को उम्रकैद
प्रेम प्रसंग से जुड़े एक पुराने हत्याकांड में अदालत ने कठोर रुख अपनाते हुए चार आरोपियों कन्हैयालाल, अजय, राकेश और कमलाबाई को उम्रकैद की सजा दी है। दोषियों ने आपसी रंजिश और प्रेम संबंध के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। न्यायाधीश ने प्रत्येक दोषी पर 20,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।






