
बिजली कंपनी का मेंटेनेंस काम, आज 9 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती
हरदा के कई इलाकों में आज बिजली की कटौती रहेगी क्योंकि कंपनी लाइन के मेंटेनेंस का काम कर रही है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक लाइट जाने से लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। अधिकारियों का कहना है कि बारिश से पहले लाइनों को दुरुस्त करना जरूरी है ताकि बाद में दिक्कत न आए।





