
अलीगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 राज्यों से 12 शातिर ठग गिरफ्तार
अलीगढ़ पुलिस ने करोड़ों की इन्वेस्टमेंट धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर 12 जालसाजों को दबोचा है। ये ठग ऊंचे मुनाफे का लालच देकर लोगों को शिकार बनाते थे। इनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल, सिम कार्ड और नकदी बरामद की गई है।





