📱Download Our App
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, फोरलेन का रास्ता हुआ ब्लॉक

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, फोरलेन का रास्ता हुआ ब्लॉक

धार जिले के धामनोद के पास इंदौर-मुंबई फोरलेन पर एक अनियंत्रित ट्रेलर पलट गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। हादसा गणपति घाट के पास हुआ, जहाँ ट्रेलर के पलटने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाकर यातायात प्रयास शुरू किया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बैतूल में स्कूल पर चला बुलडोजर, NOC होने के बावजूद ढहाया गया भवन

बैतूल में स्कूल पर चला बुलडोजर, NOC होने के बावजूद ढहाया गया भवन

मध्य प्रदेश के बैतूल में प्रशासन ने एक निर्माणाधीन स्कूल भवन को अवैध बताते हुए बुलडोजर से ढहा दिया। स्कूल संचालक का दावा है कि उनके पास ग्राम पंचायत की NOC और सभी जरूरी दस्तावेज थे, फिर भी उनकी बात नहीं सुनी गई। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और छात्रों में काफी नाराजगी है। आरोप है कि यह कदम कुछ भ्रामक शिकायतों के आधार पर जल्दबाजी में उठाया गया है।

हडोल में बिजली विभाग की दबंगई, आदिवासी गांव में जबरन बिल वसूली

हडोल में बिजली विभाग की दबंगई, आदिवासी गांव में जबरन बिल वसूली

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा आदिवासी ग्रामीणों से जबरन बिल वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारियों ने बकाया बिल के नाम पर गरीब आदिवासियों के साथ अभद्रता की और उनके घरों से कीमती सामान तक उठाने की कोशिश की। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की है।

ससुराल विवाद में उजड़ा घर, यूपीएससी अभ्यर्थी की खुदकुशी

ससुराल विवाद में उजड़ा घर, यूपीएससी अभ्यर्थी की खुदकुशी

मेरठ के सुभाष नगर में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे जितेंद्र चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि जान देने से पहले जितेंद्र ने पत्नी सोनल को वीडियो कॉल कर घर लौटने की विनती की थी, जिस पर सोनल ने “मर जाओ, मैं नहीं आऊंगी” कह दिया। पत्नी तीन महीने से मायके में थी। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

News Source: जागरण
ओमकारेश्वर में हादसा : दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु की मौत

ओमकारेश्वर में हादसा : दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु की मौत

तीर्थनगरी ओमकारेश्वर में भगवान ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार में ओडिशा निवासी बुबुल (40) श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंदिर में भारी भीड़ और घंटों इंतजार के कारण श्रद्धालु को घबराहट हुई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने मंदिर परिसर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मेट्रो में गुलाबी जैकेट वाली ‘चोरनी’, छात्रा ने उड़ाए 20 लाख के गहने

मेट्रो में गुलाबी जैकेट वाली ‘चोरनी’, छात्रा ने उड़ाए 20 लाख के गहने

दिल्ली मेट्रो में गुलाबी जैकेट और काली पैंट पहनकर एक छात्रा ने बड़ी सफाई से एक महिला यात्री के बैग से 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि छात्रा ने अपनी सुख-सुविधाओं और शौक पूरा करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।

कोयला खदान धंसने से बड़ा हादसा, मलबे में दबने से तीन की मौत

कोयला खदान धंसने से बड़ा हादसा, मलबे में दबने से तीन की मौत

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक कोयला खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। मलबे में दबे दो अन्य लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और अभी भी राहत एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है ताकि मलबे के नीचे दबे संभावित अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

इंदौर में दूषित पानी का तांडव : कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की भी मौत

इंदौर में दूषित पानी का तांडव : कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की भी मौत

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष राजाराम बौरासी (75) की भी इस संक्रमण से मौत हो गई है, जिससे मृतकों का कुल आंकड़ा 28 तक पहुँच गया है। अस्पताल में भर्ती दो और मरीजों की हालत अभी भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र में सीवेज मिला पानी सप्लाई होने से हड़कंप मचा हुआ है।

जिला अस्पताल से युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण, वायरल हुआ वीडियो

जिला अस्पताल से युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण, वायरल हुआ वीडियो

आगर मालवा के जिला अस्पताल परिसर से फिल्मी अंदाज में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। कुछ बदमाश युवक को जबरन कार में डालकर ले गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक किसी मरीज से मिलने अस्पताल आया था, तभी घात लगाए बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हैदराबाद के फर्नीचर शॉप में भीषण आग, एक ही परिवार के 5 जिंदा जले

हैदराबाद के फर्नीचर शॉप में भीषण आग, एक ही परिवार के 5 जिंदा जले

हैदराबाद के टोलीचौकी इलाके में एक फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग ने पांच लोगों की जान ले ली। हादसा देर रात हुआ, जब ऊपरी मंजिल पर सो रहे परिवार को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें