📱Download Our App
गणतंत्र दिवस पर मिली आजादी, सागर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी

गणतंत्र दिवस पर मिली आजादी, सागर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी

इस साल 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार ने एक मानवीय फैसला लिया है। दरअसल, सागर सेंट्रल जेल में उम्रकैद काट रहे 9 कैदियों को उनके अच्छे आचरण और जेल में बिताए गए लंबे समय को देखते हुए रिहा किया जा रहा है। सरकार की इस नीति का मकसद कैदियों को सुधारने का मौका देना है।

ग्वालियर: कॉलेज कैंपस में काम के दौरान मौत

ग्वालियर: कॉलेज कैंपस में काम के दौरान मौत

ग्वालियर के हजीरा इलाके में स्थित IIITM कॉलेज कैंपस में रविवार शाम 38 वर्षीय मजदूर मोहम्मद इम्तियाज दूसरी मंजिल पर पानी की पाइपलाइन निकाल रहा था, तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ा। उसके साथ काम करने वाले लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
घने कोहरे की वजह से पलटी पिकअप, ड्राइवर की मौत

घने कोहरे की वजह से पलटी पिकअप, ड्राइवर की मौत

जिले के जयसिंहनगर में सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से एक तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। धुंध इतनी ज्यादा थी कि ड्राइवर मार्तंड सिंह कुछ देख नहीं पाया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि क्लीनर बुरी तरह घायल हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुँचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दतिया: सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत

दतिया: सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत

दतिया के पुरा दबोह गांव में रविवार 35 वर्षीय शैलेंद्र पाल अपने खेत में सिंचाई करने गया था, जहाँ मोटर पंप के तारों से उन्हें जोरदार करंट लग गया। जब काफी देर तक उसने फोन नहीं उठाया तो घरवाले खेत पहुँचे, जहाँ वह बेसुध पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
पीथमपुर: सड़क किनारे मिला खून से सना शव, मची सनसनी

पीथमपुर: सड़क किनारे मिला खून से सना शव, मची सनसनी

पीथमपुर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब राउ-पीथमपुर बायपास पर एक 42 वर्षीय व्यक्ति का खून से सना हुआ शव मिला। मृतक की पहचान मनावर निवासी शंकर सोलंकी के रूप में हुई है, जो पीथमपुर में ठेकेदारी का काम करते थे। मृतक का शव सड़क किनारे औंधे मुंह पड़ा था और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मी को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत

गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मी को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत

महाराष्ट्र के धाराशिव (उमरगा) में गणतंत्र दिवस के जश्न के दौरान एक बेहद दुखद हादसा हुआ। PSI मोहन भीमा जाधव तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में शामिल थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। वे परेड के बीच ही बेहोश होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अचानक हुआ इस घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया।

वारासिवनी: नहर में मिला लापता मासूम का शव

वारासिवनी: नहर में मिला लापता मासूम का शव

जिले के वारासिवनी में 25 जनवरी की शाम से लापता 5 वर्षीय मासूम नमन बाजनघाटे का शव आज नहर से बरामद हुआ। नमन घर के पास से अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीण रात भर उसे ढूंढ़ते रहे। अगले दिन गांव से 1 किमी दूर नहर में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया।

खंडवा GRP की बड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

खंडवा GRP की बड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

खंडवा जीआरपी (GRP) ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी लंबे समय से रेल यात्रियों को निशाना बना रहा था। पुलिस फिलहाल आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

पीथमपुर न्यूज़ : बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

पीथमपुर न्यूज़ : बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

पीथमपुर के नालछा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार सचिन चौहान युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अभिषेक दुबे गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई, जिसमें एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अमेरिका एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, बर्फीले तूफान के बीच विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, बर्फीले तूफान के बीच विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका के मेन स्थित बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार रात एक बड़ा विमान हादसा हुआ। आठ लोगों के साथ उड़ान भर रहा बॉम्बार्डियर चैलेंजर विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खराब मौसम, बर्फीले तूफान और कम दृश्यता को इस हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। विमान ह्यूस्टन की एक कंपनी का बताया जा रहा है। फिलहाल घटना के बाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है।

News Source: पत्रिका
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें