📱Download Our App
यूजीसी के नए ‘काले कानून’ के खिलाफ उतरे कुमार विश्वास

यूजीसी के नए ‘काले कानून’ के खिलाफ उतरे कुमार विश्वास

यूजीसी के नए इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर विवाद बढ़ता जा रहा है। कवि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर कविता साझा कर इन नियमों का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इसे सामान्य वर्ग के हितों के खिलाफ बताते हुए ‘#UGC_RollBack’ की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ‘झूठी शिकायतों’ पर सजा का प्रावधान हटाना और भेदभाव की अस्पष्ट परिभाषा समाज में दरार पैदा करेगी।

गुना में ‘मौत’ का लाइव डेमो, गणतंत्र दिवस की झांकी में फंदे पर लटकाया जिंदा युवक

गुना में ‘मौत’ का लाइव डेमो, गणतंत्र दिवस की झांकी में फंदे पर लटकाया जिंदा युवक

गुना में 26 जनवरी के प्रोग्राम में जेल विभाग की एक झांकी ने बवाल मचा दिया। झांकी को असली दिखाने के चक्कर में उन्होंने एक पुतले की जगह जिंदा लड़के को फांसी के फंदे पर लटका दिया। ये खौफनाक नजारा देखकर वहां मौजूद मंत्री और आम लोग भी सन्न रह गए। अब सोशल मीडिया पर जेल विभाग की इस
लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

News Source: आज तक
क्लर्क की हत्या पर भड़का गुस्सा, परिजनों ने किया चक्काजाम

क्लर्क की हत्या पर भड़का गुस्सा, परिजनों ने किया चक्काजाम

टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में शिक्षा विभाग के लिपिक (बाबू) और आरएसएस के खंड कार्यवाह सुनील रूसिया की जमीनी विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था। इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने खरगापुर-बलदेवगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपियों के अवैध मकानों पर तुरंत बुलडोजर चलाया जाए।

महाकाल VIP दर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, याचिका हुई खारिज

महाकाल VIP दर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, याचिका हुई खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में VIP दर्शन पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मंदिर में दर्शन की व्यवस्था और सुरक्षा के नियम तय करना प्रशासन और मंदिर समिति का काम है, इसमें अदालत दखल नहीं देगी। बेंच ने स्पष्ट किया कि भीड़ को संभालने के लिए बनाए गए नियमों को गलत नहीं कहा जा सकता।

नासिक से मुंबई तक ‘लाल सैलाब’, किसानों का बड़ा लॉन्ग मार्च शुरू

नासिक से मुंबई तक ‘लाल सैलाब’, किसानों का बड़ा लॉन्ग मार्च शुरू

महाराष्ट्र में हजारों किसान और आदिवासी अपनी मांगों को लेकर नासिक से मुंबई तक ‘लॉन्ग मार्च’ निकाल रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन में शामिल लोग जमीन के अधिकार, वन भूमि का पट्टा, प्याज और अन्य फसलों के उचित दाम और कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं। सरकार ने बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए आमंत्रित किया है।

अशोकनगर: मिक्सर मशीन और ट्रैक्टर के बीच फंसकर युवक की दर्दनाक मौत

अशोकनगर: मिक्सर मशीन और ट्रैक्टर के बीच फंसकर युवक की दर्दनाक मौत

सुमेर गांव स्थित रोड निर्माण कंपनी के मिक्सर प्लांट पर मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। मशीन को रिवर्स करते समय 30 वर्षीय कर्मचारी शिवकुमार यादव मिक्सर और ट्रैक्टर के बीच फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों के जमा होने पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सड़क पर उतरे उज्जैन के लोग, नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

सड़क पर उतरे उज्जैन के लोग, नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

उज्जैन के तेलीवाड़ा चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण के काम में लापरवाही को लेकर हंगामा मच गया। नाराज रहवासियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि काम सही तरीके से नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सब्जी लेकर घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

सब्जी लेकर घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

ग्वालियर के बड़ागांव हाइवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में 37 वर्षीय गोविंद जाटव की मौत हो गई। सब्जी खरीदकर घर लौट रहे गोविंद को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया और चालक मौके से फरार हो गया। फिलहल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
उधमपुर में भीषण बस हादसा : CRPF जवान समेत 4 की मौत

उधमपुर में भीषण बस हादसा : CRPF जवान समेत 4 की मौत

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर उधमपुर के खैरी इलाके में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें छुट्टी पर घर जा रहा एक CRPF जवान भी शामिल है। हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Source: आज तक
UGC के नए नियमों पर बवाल, ‘रौलट एक्ट’ से हो रही तुलना

UGC के नए नियमों पर बवाल, ‘रौलट एक्ट’ से हो रही तुलना

यूजीसी (UGC) के नए इक्विटी रेगुलेशन 2026 को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कई लोग इन नियमों की तुलना अंग्रेजों के ज़माने के ‘रौलट एक्ट’ से कर रहे हैं। विरोध करने वालों का कहना है कि ये नियम कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छात्रों की आज़ादी छीनने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए लाए गए हैं। छात्र संगठनों का आरोप है कि इससे कैंपस में तानाशाही बढ़ेगी।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें