📱Download Our App
UP : पति के साथ जा रही महिला की गोली मारकर हत्या

UP : पति के साथ जा रही महिला की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद के लोनी में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी। महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी लालबाग पुलिस चौकी के पास हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। सिर में गोली लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की तफ्तीश कर रही है।

ईदगाह परिसर में मिला नवजात का शव, आवारा कुत्तों ने नोंचा

ईदगाह परिसर में मिला नवजात का शव, आवारा कुत्तों ने नोंचा

शहर के झांसी रोड स्थित ईदगाह परिसर में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां कुछ कुत्ते एक नवजात बच्चे के शव को नोचते हुए मदरसे के पास ले आए। लोगों ने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने दोपहर में एक संदिग्ध महिला को वहां देखा था, जिस पर बच्चा फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, नक्सलियों के 3 डंप बरामद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, नक्सलियों के 3 डंप बरामद

नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कर्रेगुट्टा और ताड़पाला क्षेत्र में नक्सलियों के तीन गुप्त ठिकानों (डंप) से पांच राइफलें, विस्फोटक और राशन बरामद किया गया। सर्चिंग के दौरान मिले तीन खतरनाक IED बमों को सुरक्षाबलों ने तुरंत मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से नक्सली नेटवर्क को भारी नुकसान पहुँचा है और इलाके में सर्चिंग जारी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
BREAKING : उद्धव गुट के 4 पार्षद लापता, पुलिस में शिकायत

BREAKING : उद्धव गुट के 4 पार्षद लापता, पुलिस में शिकायत

कल्याण में शिवसेना (UBT) के चार नवनिर्वाचित पार्षद रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए हैं। पार्टी को आशंका है कि उन्हें प्रलोभन देकर पाला बदलवाने की कोशिश की जा रही है। कोलसेवाड़ी पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस CCTV और कॉल डिटेल्स के जरिए उनकी तलाश कर रही है। इस बीच, पार्टी ने शहर में उनके ‘लापता’ होने के पोस्टर भी लगा दिए हैं, जिससे राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।

संदिग्ध हाल में मिली नवविवाहिता की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध हाल में मिली नवविवाहिता की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

जिले के चांदी गांव में मंगलवार एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका कोमल के मायके वालों का आरोप है कि पति के बाहर जाते ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। आशंका जताई है कि कोमल की हत्या कर शव को लटकाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
खंडवा : नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

खंडवा : नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पदम नगर थाना इलाके में एक बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत हो गई। बुजुर्ग आबना नदी के पास अपनी बकरियां चराने गए थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने या गहरे पानी में जाने की वजह से वे डूब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान छोटी बोरगांव निवासी आसाराम पिता नानू के रूप में हुई है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
ओंकारेश्वर : नर्मदा नदी में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत

ओंकारेश्वर : नर्मदा नदी में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत

ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर तड़के नर्मदा स्नान के दौरान दो श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गए। गुजरात से आए मनीष और विवेक का पैर फिसलने के कारण यह हादसा हुआ। दोनों अपने दोस्तों के साथ तीर्थ दर्शन के लिए आए थे। सूचना मिलते ही मांधाता पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और मामले की जांच जारी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
माघ मेले में सत्ता की हनक, पुलिसकर्मियों से उलझे भाजपा नेता

माघ मेले में सत्ता की हनक, पुलिसकर्मियों से उलझे भाजपा नेता

प्रयागराज माघ मेले में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग को एक भाजपा नेता ने सत्ता के नशे में चूर होकर हटा दिया। जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो नेताजी ने उनके साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली इस हरकत के बाद पुलिस के आत्मसम्मान और मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

इंदौर : कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म का मामला, जाँच में जुटी पुलिस

इंदौर : कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म का मामला, जाँच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रतिष्ठित मेडीकैप्स कॉलेज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही किशनगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉलेज स्टाफ और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
दिल्ली: कॉन्स्टेबल पर हमला, पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

दिल्ली: कॉन्स्टेबल पर हमला, पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव में बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से चोरी की गई पिस्टल भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से उनके अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास के बारे में पूछताछ कर रही है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें