📱Download Our App
MP News : CM मोहन यादव ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ

MP News : CM मोहन यादव ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का भव्य शुभारंभ किया। इस समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति और शानदार आतिशबाजी ने समां बांध दिया। 31 जनवरी तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में पारंपरिक खेलों सहित कुल 28 स्पर्धाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश को खेलों में सिरमौर बनाने का संकल्प लिया।

अजित पवार के परिवार में कौन-कौन हैं?

अजित पवार के परिवार में कौन-कौन हैं?

NCP के बड़े नेता अजित पवार का आज प्लेन हादसे में दुखद निधन हो गया । उनके के परिवार में उन्हें मिलाकर कुल चार लोग हैं. इसमें उनकी पत्नी सुनेत्रा, बड़े बेटे पार्थ और छोटे बेटे जय पवार शामिल हैं । अक्सर वे तमाम इवेंट्स में अपने परिवार के साथ नजर आते थे ।

ब्रेकिंग न्यूज़ : डिप्टी सीएम अजीत पंवार समेत 6 लोगो की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ : डिप्टी सीएम अजीत पंवार समेत 6 लोगो की मौत

बारामती में हुए विमान हादसा में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई है । DGCA ने दी जानकारी। बता दें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती में प्रचार करने जा रहे थे । उनके साथ उनकी टीम भी थी ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
ब्रेकिंग न्यूज़ LIVE : बारामती में दुर्घटनाग्रस्त विमान से निकाला पहला शव

ब्रेकिंग न्यूज़ LIVE : बारामती में दुर्घटनाग्रस्त विमान से निकाला पहला शव

दुर्घटनाग्रस्त विमान से पहला शव निकाला गया है । इस विमान में अजित पवार के अलावार 6 और लोग सवार थे । अभी तक मृतकों की कुल संख्या सामने नहीं आई है। बता दें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती में प्रचार करने जा रहे थे । उनके साथ उनकी टीम भी थी ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
जम्मू – कश्मीर में हिमस्खलन, CCTV में क़ैद हुई घटना

जम्मू – कश्मीर में हिमस्खलन, CCTV में क़ैद हुई घटना

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में लगातार जारी बर्फबारी से मंगलवार रात एवलांच (हिमस्खलन) आया। एवलांच में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन कई होटलों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि एवलांच मंगलवार रात 10.12 बजे मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग रिजॉर्ट में हुआ। बचाव टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।

बिहार: प्रेमिका संग फरार हुआ प्रेमी, दो परिवारों में जमकर चले पत्थर

बिहार: प्रेमिका संग फरार हुआ प्रेमी, दो परिवारों में जमकर चले पत्थर

समस्तीपुर के दौलतपुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर भारी बवाल हो गया। प्रेमी जोड़ा घर से फरार हुआ, तो लड़की पक्ष ने लड़के के घर पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाला।

News Source: आज तक
मिथुन राशिफल : 28 जनवरी 2026

मिथुन राशिफल : 28 जनवरी 2026

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पद परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन अचानक आए खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। मानसिक शांति के लिए किसी धार्मिक स्थल की यात्रा सुखद रहेगी। पुराने मित्रों से मिलना ऊर्जा प्रदान करेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
7 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, नहर में मिला शव

7 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, नहर में मिला शव

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय आदिवासी बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार को लापता हुई बच्ची का शव इंदिरा सागर नहर से बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
लखनऊ: नाबालिग छात्रा की चलती SUV में गला घोंटकर हत्या, चार गिरफ्तार

लखनऊ: नाबालिग छात्रा की चलती SUV में गला घोंटकर हत्या, चार गिरफ्तार

लखनऊ के पारा में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंत हो गया। आरोपियों ने शादी का झांसा देकर 16 साल की छात्रा का अपहरण किया और चलती गाड़ी में गला घोंटकर उसे मार डाला। साजिश के तहत शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि यह सुसाइड लगे, लेकिन पुलिस ने चार दरिंदों को धर दबोचा।

News Source: पत्रिका
नोएडा: पत्नी से झगड़े के बाद साली पर हमला, इंजीनियर की आत्महत्या

नोएडा: पत्नी से झगड़े के बाद साली पर हमला, इंजीनियर की आत्महत्या

ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में घरेलू विवाद के चलते सॉफ्टवेयर इंजीनियर शत्रुघ्न सिन्हा ने शराब के नशे में अपनी साली पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने 16वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक पिछले 6 महीने से बेरोजगार होने के कारण मानसिक तनाव में था।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें