📱Download Our App
दूषित पानी पिने से 30वीं मौत, लक्ष्मी रजक नमक महिला ने तोड़ा दम

दूषित पानी पिने से 30वीं मौत, लक्ष्मी रजक नमक महिला ने तोड़ा दम

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से होने वाली मौतों का तांडव जारी है। बुधवार सुबह एक और महिला, लक्ष्मी रजक की मौत के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है। इलाके में अब तक 4000 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं, जिनमें से कई अभी भी वेंटिलेटर और आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रशासन की जांच जारी है।

इंदौर में नशेड़ियों का आतंक: नाबालिक बच्चे पर चाकू से हमला, आए 40 टांके

इंदौर में नशेड़ियों का आतंक: नाबालिक बच्चे पर चाकू से हमला, आए 40 टांके

इंदौर के द्वारकापुरी में नशेड़ी तिरुपति और उसके गैंग ने 17 साल के सूरज पर चाकू से हमला कर दिया। सूरज की पीठ पर 40 टांके आए हैं। हद तो तब हो गई जब दो बड़े अस्पतालों ने उसे भर्ती करने से ही मना कर दिया। जैसे-तैसे माणिकबाग स्थित एबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जान बची।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
BREAKING : गैस एजेंसी से 61 सिलेंडर लेकर चंपत हुए चोर

BREAKING : गैस एजेंसी से 61 सिलेंडर लेकर चंपत हुए चोर

कटनी जिले में बेखौफ चोरों ने एक गैस एजेंसी को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने गैस एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर कुल 61 एलपीजी सिलेंडर पार कर दिए। चोरी हुए सिलेंडरों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

भारी बारिश का कहर, हिंदू समाज सम्मेलन हुआ निरस्त

भारी बारिश का कहर, हिंदू समाज सम्मेलन हुआ निरस्त

भिंड में आयोजित होने वाला हिंदू समाज सम्मेलन भारी बारिश और खराब मौसम के कारण निरस्त कर दिया गया है। अचानक हुई तेज बारिश की वजह से कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं बिगड़ गईं, जिसके बाद आयोजकों को सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद थी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
भोपाल से लौट रहे पिता-पुत्र को बोलेरो ने रौंदा, बेटे की मौके पर मौत

भोपाल से लौट रहे पिता-पुत्र को बोलेरो ने रौंदा, बेटे की मौके पर मौत

भोपाल-विदिशा हाईवे पर मंगलवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। गंजबासौदा निवासी तखत सिंह अपने पिता प्रेम सिंह के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। तखत सिंह ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सिविल अस्पताल में हंगामा, BJP नेता पर अस्पताल स्टाफ से मारपीट का आरोप

सिविल अस्पताल में हंगामा, BJP नेता पर अस्पताल स्टाफ से मारपीट का आरोप

ग्वालियर में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश तोमर पर हजीरा सिविल अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि एक मरीज के इलाज में देरी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद नेताजी ने अपना आपा खो दिया। इस घटना के विरोध में अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

रूस-यूक्रेन युद्ध : 20 लाख के करीब पहुंचा हताहतों का आंकड़ा

रूस-यूक्रेन युद्ध : 20 लाख के करीब पहुंचा हताहतों का आंकड़ा

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे घातक संघर्ष बन गया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस जंग में अब तक करीब 20 लाख (2 मिलियन) लोग मारे गए या घायल हुए हैं। इसमें दोनों देशों के सैनिकों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हैं। भारी तबाही के इन आंकड़ों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है।

अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

शहडोल के बुढार में रेत माफिया के लालच ने एक और जान ले ली। कुकुरगोड़ी नाले से अवैध रेत ले जा रहा ट्रैक्टर पलटने से चालक आकाश कोल की दबकर मौत हो गई। जिले में वैध ठेका न होने से माफिया बेखौफ होकर नालों से खुदाई कर रहे हैं। हद तो ये है कि पटवारी और एएसआई की हत्या के बाद भी प्रशासन मौन है।

खरगोन में कुदरत का कहर : ओलावृष्टि से मक्का, गेहूं और चना बर्बाद

खरगोन में कुदरत का कहर : ओलावृष्टि से मक्का, गेहूं और चना बर्बाद

खरगोन जिले में अचानक बदले मौसम और भयंकर ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बेमौसम बारिश और ओलों की मार से मक्का, गेहूं और चने की तैयार फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में बिछी बर्फ की सफेद चादर ने कश्मीर जैसा नजारा तो दिखाया, लेकिन मेहनत की फसल तबाह होने से अन्नदाता बेहद मायूस हैं।

कांग्रेस नेता के घर बड़ी लूट, 20 तोला सोना और बंदूक ले उड़े बदमाश

कांग्रेस नेता के घर बड़ी लूट, 20 तोला सोना और बंदूक ले उड़े बदमाश

ग्वालियर के सिरोल इलाके में बदमाशों ने कांग्रेस नेता राजकुमार पाराशर के घर बड़ी लूट को अंजाम दिया। देर रात हथियारों से लैस बदमाश घर में घुसे और परिवार को बंधक बनाकर 20 तोला सोना, भारी कैश और नेता की लाइसेंसी बंदूक लूटकर ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें