
ऑर्डर के विवाद में डिलीवरी राइडर पर बम से हमला
कानपुर में खाने के ऑर्डर को लेकर हुए विवाद में एक डिलीवरी राइडर पर बम से हमला कर दिया गया। चमनगंज इलाके में ऑर्डर कैंसिल होने या देरी होने की बात पर कुछ युवकों ने डिलीवरी बॉय से मारपीट की और भागते समय उस पर देसी बम फेंक दिया। हमले में राइडर घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।







