
एमपी के इस जिले में 24 उंगलियों के साथ जन्मी बच्ची, डॉक्टर भी रह गए दंग
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक बच्ची का जन्म 24 उंगलियों (हाथ-पैर में 6-6) के साथ हुआ है। इसे देखकर परिजन और डॉक्टर दोनों हैरान हैं। हालांकि, बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। बैतूल के ही कावला गांव में पहले भी एक ऐसा परिवार मिला था जिसके कई सदस्यों की 24 उंगलियां थीं।





