📱Download Our App
भावनगर अस्पताल में लगी भीषण आग

भावनगर अस्पताल में लगी भीषण आग

गुजरात के भावनगर में बुधवार की सुबह 9.00 बजे इमारत की बिल्डिंग से काला धुआं उठने लगा। इस बिल्डिंग में चार अस्पताल बने है, जिसमे कई मरीज मौजूद थे। बच्चो का भी एक अस्पताल है, दमकल विभाग समय पर पंहुचा और स्थानीय लोगो ने बहादुरी दिखाते हुए बच्चो को बचाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

रामजस-देशबंधु कॉलेज को मिली बम धमकी

रामजस-देशबंधु कॉलेज को मिली बम धमकी

दिल्ली में रामजस और देशबंधु कॉलेज में ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने कैंपस की तलाशी ली, लेकिन कुछ साबुत नहीं मिला। देर रात तब तनाव फैल गया जब एक वाहन की छात्रा से टक्कर हुई तो छात्र सुरक्षा कर्मियों से शिकायत करने पहुंचे। उनसे बहस बढ़कर पत्थरबाजी में बदल गई। इससे काफी नुकसान पंहुचा और कुछ छात्रों की घायल हुए।

News Source: जनसत्ता
छपरा में पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़

छपरा में पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़

बिहार में नई सरकार बनते है ही पुलिस ने कार्रवाही फ़ास्ट कर दी है। छपरा के मांझी क्षेत्र में देर रात पुलिस और शराब माफियो के बीच मुठभेड़ हुई। तस्कर अजय राय नदी किनारे शराब उतार रहा था। पुलिस के आते ही उसने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद प्रशासन ने उसके पैर पर गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुतिन का दो दिवसीय भारतीय दौरा

पुतिन का दो दिवसीय भारतीय दौरा

रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन युद्ध के बाद 4-5 दिसम्बर को पहला भारतीय दौरा करने आ रहे है जिसमे वो मोदी जी के साथ मुलाकात करेंगे। दोनों देश अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच व्यापार बढ़ाने, परमाणु ऊर्जा सहयोग मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके बीच ही भारत-EAEU FTA पर भी बातचीत होगी।

News Source: जागरण
छतरपुर में फैला TB संकट 2500 नए केस

छतरपुर में फैला TB संकट 2500 नए केस

देशभर में TB की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार ने समयसीमा तय कर रखी है, जिसमे छतरपुर एक बड़ा उदहारण है। वहां अभी तक 7 हजार से अधिक टीबी संक्रमित हो गए है। इसी साल 2500 नए मरीज सामने आए है। जिले में कुल 17 डॉट सेंटर हैं, इसमें कई सेंटर बंद मिलते है।

News Source: पत्रिका
अगर यूरोप जंग चाहता है तो रूस तैयार – पुतिन

अगर यूरोप जंग चाहता है तो रूस तैयार – पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस यूरोप के साथ जंग नहीं चाहता, लेकिन अगर यूरोपीय ताकतें सीधी लड़ाई चाहती हैं, तो रूस इसके लिए तैयार है। इसके लिए पुतिन ने ‘लिखित गारंटी’ के बाद दी है। पुतिन ने यूरोपीय देशों पर यूक्रेन में शांति वार्ता को बाधित करने का भी आरोप लगाया।

News Source: नवभारत
आगरा में एक हादसे में MBBS छात्रों की दर्दनाक मौत

आगरा में एक हादसे में MBBS छात्रों की दर्दनाक मौत

आगरा में रविवार शाम बाइक हादसे में SN मेडिकल कॉलेज के MBBS तृतीय वर्ष के दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें लगीं, पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुस गईं और मौके पर जान चली गई। परिवार के कहने पर देर रात पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया था।

हावड़ा एक्सप्रेस में AC कोच यात्री भड़के जनरल टिकिट यात्री पर

हावड़ा एक्सप्रेस में AC कोच यात्री भड़के जनरल टिकिट यात्री पर

हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में जनरल टिकट वाले यात्रियों के AC कोच में घुसने से बड़ा हंगामा हुआ। इसी दौरान यह मामला लखनऊ कंट्रोल रूम तक पहुंच गया। जैसे ही सुचना मिली लखनऊ कंट्रोल रूम ने सीटीआई व आरपीएफ को अवगत कराया। भारी संख्या में जनरल टिकटधारियों के एसी कोच में घुस जाने से अपड़ा-धपड़ी मच गई और सीटों को लेकर नोकझोक भी होती रही।

News Source: जागरण
CM सरमा ने ‘ग्रेट असम’ बनाने का किया वादा

CM सरमा ने ‘ग्रेट असम’ बनाने का किया वादा

असम के CM हेमंत बिस्व सरमा ने सभी समुदाय को शामिल करते हुए ‘ग्रेट असम’ बनाने का वादा किया है। यह बात उन्होंने असोम दिवस के अवसर पर कहीं है। सरमा का कहना है की इस दिन स्वर्गदेव चाओलुंग सुकाफा असम आए थे और उन्होंने हमारी जमीन और विरासत की नीव रखी थी। सरमा को मोदी और अमित शाह ने बधाई दी।

2028 सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर में बनेंगे 8 नए घाट

2028 सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर में बनेंगे 8 नए घाट

ओंकारेश्वर के नर्मदा घाटों पर आये दिन डूबने की घटनाए होती रहती है। इस साल अब तक 24 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो चुकी है। 2028 में उज्जैन सिंहस्थ के चलते काफी श्रद्धालु ओंकारेश्वर नर्मदा स्नान करने आने वाले है। इसी को देखते हुए नदी के किनारे आठ नए घाट बनाएंगे, जिसमे रेलिंग, चेन और सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें