
15 मिनट में ATM मशीन उखाड़कर फरार बदमाश
एमपी के कटनी जिले में नकाबपोश बदमासो ने माधवनगर पर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को उखाड़कर फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार रात करीब दो से ढाई बजे के बीच अंजाम दी गई। बदमाश चारपहिया वाहन और लोडर जैसी गाड़ी से मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच शुरू कर दी। एटीएम में 10 लाख से अधिक की राशि बताई जा रही है।








