📱Download Our App
संसद में आज ‘वंदे मातरम’ पर बड़ी चर्चा

संसद में आज ‘वंदे मातरम’ पर बड़ी चर्चा

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर संसद में आज चर्चा होने वाली है। इसकी शुरुआत लोकसभा से होगी और दोपहर 12 बजे पीएम मोदी चर्चा शुरू करेंगे। 9 दिसंबर को राज्यसभा में भी इस पर बात होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री इस चर्चा का हिस्सा बनेंगे। विपक्ष को घेरने के लिए सरकार ने खास रणनीति बनाई है।

News Source: जागरण
पत्नी के प्रेमी को फ़साने में खुद के बच्चे को उतारा मौत के घाट

पत्नी के प्रेमी को फ़साने में खुद के बच्चे को उतारा मौत के घाट

यूपी के प्रतापगढ़ में 6 साल के मासूम अंश की हत्या का कैश आया है। पुलिस जांच में पता चला कि बच्चे की हत्या उसी के पिता बाबूराम ने की, ताकि वह पत्नी के बॉयफ्रेंड को फंसाकर जेल भिजवा सके। आरोपी ने बच्चे को सुनसान जगह ले जाकर बुरी तरह मार दिया। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस ने बाबूराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

भारत-अमेरिका की ट्रेड डील में प्रगति

भारत-अमेरिका की ट्रेड डील में प्रगति

भारत-अमेरिका की अटकी ट्रेड डील पर अब जल्द बात बन सकती है क्यूंकि भारत और अमेरिका के बीच छः दौरे की बातचीत हो चुकी है और अगले हफ्ते अमेरिका अधिकारियो की एक टीम भारत आने वाली है। इस बैठक में दोनों के बीच कई ट्रेड डील होने वाली है जिसमे दोनों देश 2030 तक व्यापार को वर्तमान में 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहते हैं।

News Source: आज तक
बस हादसे में 6 यात्रियों का हाल देख चीख पड़े लोग

बस हादसे में 6 यात्रियों का हाल देख चीख पड़े लोग

रायबरेली जिले में यात्रियों से भरी एक तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर बीच सकद पर पलट गई। हादसे में 6 यात्री घायल हुए जिसमे दो यात्री गंभीर घायल होने की खबर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही

गोवा अग्निकांड में CM ने दिए जांच के सख्त आदेश

गोवा अग्निकांड में CM ने दिए जांच के सख्त आदेश

गोवा के एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। हादसे के बाद राज्य सरकार ने जांच शुरू की और पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया। मालिक के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की है।

News Source: जागरण
उज्जैन में दो युवको के साथ नकली 500 नोट बरामद

उज्जैन में दो युवको के साथ नकली 500 नोट बरामद

उज्जैन से नकली नोट को लेकर एक खबर सामने आई जहाँ पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे से दो युवकों जिनका नाम हिमांशु उर्फ चीनू और दीपेश को साढ़े 17 लाख रुपये के नकली 500 के नोटों के साथ पकड़ा। ये नोट इंदौर के एक फ्लैट में प्रिंटिंग मशीन और खास कागज़‑इंक से तैयार किए जाते थे। आरोपी 10 रुपये के असली नोटों के नंबर स्कैन कर 500 के नकली नोटों पर छापते थे

वीजा को लेकर ट्रंप सरकार के नए नियम लागु

वीजा को लेकर ट्रंप सरकार के नए नियम लागु

अमेरिका ने नए वीजा नियम लागू किए हैं, जिनमें फैक्ट-चेकिंग, कंटेंट मॉडरेशन, ऑनलाइन सेफ्टी और कंप्लायंस जैसे काम करने वाले लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। वीजा अधिकारी अब आवेदकों के पेशेवर बैकग्राउंड, सोशल मीडिया और नौकरी की जिम्मेदारियों की जांच करेंगे। इससे टेक सेक्टर के कर्मचारी, खासकर भारत जैसे देशों से आने वाले पेशेवर प्रभावित होंगे, जो ऑनलाइन सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा क्षेत्रों में काम करते हैं।

ED ने लगाए रिलायंस पावर पर गंभीर आरोप

ED ने लगाए रिलायंस पावर पर गंभीर आरोप

ED ने रिलायंस पावर और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ 68 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि यह गारंटी SECI का टेंडर हासिल करने के लिए बनाई गई थी। चार्जशीट में पूर्व CFO सहित कई कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। रिलायंस पावर का कहना है कि यह पूरा फ्रॉड थर्ड पार्टी ने किया है।

टायर बेचकर पार्टी करते थे छात्र, गुरुग्राम में गिरफ़्तार

टायर बेचकर पार्टी करते थे छात्र, गुरुग्राम में गिरफ़्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में चार कॉलेज छात्रों को कारों के टायर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी रात में घरों और होटलों के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर चुराकर बेचते थे और उसी पैसे से क्लब में पार्टी करते थे। इस आरोपी के नाम ऋषिकेश, अर्जुन, पियूष राणा और तुषार कुमार है जिन्हे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर भेजा।

इंडिगो फ्लाइट रद्द के बीच रेलवे का ऐलान

इंडिगो फ्लाइट रद्द के बीच रेलवे का ऐलान

सर्दियों में बढ़ती यात्री भीड़ और कई उड़ानों के रद्द होने के बीच भारतीय रेलवे अगले तीन दिनों के लिए 89 विशेष ट्रेनें चला रहा है। इनमें 100 से ज्यादा रूट शामिल हैं, जो सेंट्रल, वेस्टर्न, ईस्टर्न, साउथ सेंट्रल और अन्य ज़ोन्स में चलेंगी। Pune, Mumbai, Delhi, Howrah, Gorakhpur और Patna जैसे प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त सेवाएं मिलेंगी।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें