
32 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत
इंदौर शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई, जिसमे सभी को स्तब्ध कर दिया। मोबाइल शोरूम में काम करने वाले शिवनारायण को अचानक सीने में दर्द के बाद कुर्सी से गिर पड़े। साथी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी में घटना दर्ज हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। परिवार में पत्नी, दो बच्चे, भाई और मां हैं।






