📱Download Our App
BREAKING : कच्छ में फिर कांपी धरती

BREAKING : कच्छ में फिर कांपी धरती

इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) ने बताया कि राज्य के कच्छ जिले में शनिवार की दोपहर को 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र गढ़शिशा से 13 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व था। जानकारी मिली है कि इससे जान-मान की कोई हानि नहीं हुई है। यह इस महीने का 3 से अधिक तीव्रता वाला पांचवा भूकंप आया है।

News Source: जागरण
नवविवाहित कपल की सड़क हादसे में मौत

नवविवाहित कपल की सड़क हादसे में मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जहाँ नवविवाहित कपल की मौत हो गई है। नवविवाहित कपल एक समारोह से लौट कर घर जा रहे थे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिससे 25 वर्षीय अजय और उसकी पत्नी 23 वर्षीय राधा देवी की मौत हो गई है। सुचना मिलते पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

News Source: आज तक
ब्रेकिंग : फुटबॉलर मेसी के इवेंट का मुख्य आयोजक गिरफ्तार

ब्रेकिंग : फुटबॉलर मेसी के इवेंट का मुख्य आयोजक गिरफ्तार

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में फैंस ने भारी तोड़फोड़ की। मेसी के जल्दी चले जाने से नाराज फैंस ने कुर्सियां और बोतलें फेंकी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया है । ममता सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति भी गठित की है ।

शादी से एक दिन पहले युवती ने लगाई फांसी

शादी से एक दिन पहले युवती ने लगाई फांसी

सिरोही शहर के गांधीनगर इलाके में 22 वर्षीय चंदा बंजारा ने भाई की चल रही शादी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि अगले दिन खुद चंदा की शादी होने वाली थी। इस घटना से घर में चल रहा खुशियों का माहौल गम में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
मौसम का पलटवार, 13 से 16 दिसम्बर को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम का पलटवार, 13 से 16 दिसम्बर को भारी बारिश का अलर्ट

ठंड के मौसम में भी जोरधार बारिश देखने को मिली है और कई राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसी को देखते हुए IMD ने 13 से 16 दिसंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जिसमे हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक और अंडमान में बारिश होगी, जबकि राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

News Source: पत्रिका
टीचर पर छात्र का ब्रेनवाश कर धर्मांतरण का आरोप

टीचर पर छात्र का ब्रेनवाश कर धर्मांतरण का आरोप

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ एक दंपति ने अपने 15 साल के बेटे के ब्रेनवॉश से परेशान होकर पुलिस से मदद मांगी है। माता-पिता का आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला टीचर और फादर के प्रभाव में आकर बेटा ईसाई धर्म अपनाने लगा है। पुलिस मामले की जांच कर काउंसलिंग की तैयारी कर रही है।

सड़क हादसा में दंपति समेत 3 की मौत

सड़क हादसा में दंपति समेत 3 की मौत

राजस्थान में निंबाहेड़ा वसुंधरा मल्टी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टायर बदलते टाइम पिकअप को पीछे से तेज रफ़्तार ओमिनी ने जोरधार टक्कर मारी साथ में एक थार भी भीड़ गई। इस हादसे में नीमच के दंपति के साथ तीन लोगो की मौत हो गई। हादसे में अभी एक व्यक्ति गंभीर घायल है। सुचना मिलते पुलिस जगह पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया।

21 मिठाइयों की दुकान पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

21 मिठाइयों की दुकान पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

नोएडा में FSSAI ने मिलावटी और ख़राब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बेचने पर कड़ी कार्रवाही की है। FSSAI ने जाँच के दौरान फ़ूड सैंपल पाए जाने के बाद 21 मिठाइयों की दुकान, रेस्टोरेंट्स और फूड ब्रांड्स पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह फैसला 2021-2024 के खाद्य सैंपल जांच में कई उत्पाद मानकों पर फेल पाए गए, अदालत की सुनवाई के बाद अब जुर्माना लगाया गया।

कोलकाता : रिफंड मिलेंगे टिकट के पैसे

कोलकाता : रिफंड मिलेंगे टिकट के पैसे

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी को सही से नहीं देख पाने से हजारो फैंस नाराज हो गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पुरे केस के जांच के आदेश दिए है। कार्यक्रम के मेन ऑर्गेनाइजर Satadru Dutta को भी अरेस्ट कर लिया है। साथ ही फैंस को आश्वासन दिया है कि उनके टिकट के पैसों को रिफंड किया जाएगा।

दिल्ली में 30 साल बाद फिर दिखेगी डबल डेकर बस

दिल्ली में 30 साल बाद फिर दिखेगी डबल डेकर बस

दिल्ली में 30 साल बाद एक बार फिर लौट रही डबल डेकर बस जिसकी पूरी तैयारी हो गई है। 30 साल बाद फिर लोग इस बस में ट्रेवल कर सकेंगे। ये इलेक्ट्रिक बस मार्डन डिज़ाइन और दिल्ली के लेंडमार्क की तस्वीरों से सजी हुई है। ये के टूरिज्म बस होगी जिसमे गाइड भी होगा। इस बस में बड़ो का किराया 500 रुपये और छोटो का किराया 300 रुपये होगा।

News Source: न्यूज़ 24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें