
18 दिसंबर से BS-6 से नीचे की गाड़ियों की एंट्री बंद, PUC सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
दिल्ली में बढ़ते AQI (गंभीर श्रेणी) के मद्देनजर सरकार ने सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं। 18 दिसंबर से शहर में बाहरी राज्यों से आने वाली BS-6 से नीचे की गाड़ियों को एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा, जिन गाड़ी मालिकों के पास वैलिड PUCC (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र) नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल पंप पर फ्यूल भी नहीं दिया जाएगा।








