
ट्रैफिक पुलिस ने की टैक्सी ड्राइवर की कुटाई, वीडियो हो रहा वायरल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने एक टैक्सी चालक की कुटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना, 14 दिसंबर की शाम 4 बजे पहाड़गंज के पास हुई थी। विवाद चालान को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बहस बढ़ने के बाद ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल ने ड्राइवर की पिटाई कर दी। फ़िलहाल कांस्टेबल को सस्पेंड कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।







