📱Download Our App
ट्रंप ने किया नया नियम लागु, 39 देशो तक बढ़ाया ट्रैवल बैन

ट्रंप ने किया नया नियम लागु, 39 देशो तक बढ़ाया ट्रैवल बैन

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक खास निर्णय लिया है जो अपने देश की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है। ट्रंप ने सुरक्षा कारणों से आव्रजन नीति सख्त करते हुए 7 देशों और फिलिस्तीनियों पर पूर्ण ट्रैवल बैन लगाया है। इसके अलावा 15 देशो पर आंशिक पाबंदी लागु की है। यह नियम 1 जनवरी से लागु होगा।

NITISH KUMAR : हिजाब विवाद में पाकिस्तानी डॉन ने दी खुली धमकी

NITISH KUMAR : हिजाब विवाद में पाकिस्तानी डॉन ने दी खुली धमकी

नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद ने हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो को लेकर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बहुत भड़क चूका है। उसने वीडियो जारी कर नितीश कुमार को माफ़ी मांगने की धमकी दी है। डॉन से कहा की “कुछ ही दिनों में माफ़ी मंगवा लो, बाद में यह मत कहना की शहजाद भट्टी ने चेतावनी नहीं दी थी। बाद में चीखे नहीं मारनी है, बाद में रोना मत।”

News Source: पत्रिका
पत्नी के सरपंच चुनाव हारने पर पति ने पिया जहर

पत्नी के सरपंच चुनाव हारने पर पति ने पिया जहर

तेलंगाना के खम्मम जिले के एक गांव में मलोथ रंगा की पत्नी के सरपंच चुनाव न जीतने पर कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उनकी पत्नी को निर्दलीय सरपंच उम्मीदवार के तौर पर उतारा था। चुनाव जीतने के लिए काफी पैसे खर्च किए और जमकर प्रचार भी किया, आरोप था कि चुनाव में बहुत धांधली हो रही है।

वायु प्रदूषण से बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, PM 2.5 कण सीधे खून में कर रहे सेंधमारी

वायु प्रदूषण से बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, PM 2.5 कण सीधे खून में कर रहे सेंधमारी

वैज्ञानिकों ने चेताया है कि वायु प्रदूषण सीधे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा रहा है। PM 2.5 जैसे अतिसूक्ष्म कण सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंचकर रक्तप्रवाह में आसानी से मिल जाते हैं। ये कण खून की नसों को संकरा और खराब करके हृदय रोग और ब्लड क्लॉटिंग की संभावना को तेजी से बढ़ाते हैं।

News Source: न्यूज़ 18
17 दिसंबर 2025 को Petrol-Diesel के दाम स्थिर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट

17 दिसंबर 2025 को Petrol-Diesel के दाम स्थिर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट

आज (17 दिसंबर 2025) भी देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत सभी मेट्रो शहरों में ईंधन के दाम पुराने स्तर पर स्थिर हैं। कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी आम आदमी को कोई राहत नहीं दी है।

स्थानीय निकाय चुनाव में BJP से हारने के बाद कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी ने दी जान

स्थानीय निकाय चुनाव में BJP से हारने के बाद कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी ने दी जान

केरल के अरुविक्कारा ग्राम पंचायत के मनम्बूर वार्ड में स्थानीय निकाय चुनाव में BJP उम्मीदवार से हारने के बाद कांग्रेस गठबंधन (UDF) के विजयकुमारन नायर (59) ने आत्महत्या कर ली है। शनिवार को चुनाव नतीजे आने के बाद गहरे सदमे और निराशा के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। दो दिन इलाज के बाद मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

News Source: पत्रिका
सतना ब्लड बैंक में बड़ी लापरवाही: 6 बच्चे हुए HIV पॉजिटिव

सतना ब्लड बैंक में बड़ी लापरवाही: 6 बच्चे हुए HIV पॉजिटिव

मध्यप्रदेश के सतना जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भयंकर लापरवाही सामने आई है। थैलेसीमिया से जूझ रहे 6 मासूम बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ा दिया गया, जिससे वे पॉजिटिव हो गए। इस सनसनीखेज मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

News Source: पत्रिका
दुनिया से कटा अमेरिका! ट्रंप ने 7 देशों पर लगाया ‘कड़ा’ यात्रा बैन

दुनिया से कटा अमेरिका! ट्रंप ने 7 देशों पर लगाया ‘कड़ा’ यात्रा बैन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए 7 और देशों (सीरिया, बुर्किना फासो, नाइजर, साउथ सूडान, माली, लाओस, सिएरा लियोन) के नागरिकों पर अमेरिका यात्रा का पूरा प्रतिबंध लगा दिया है। यह सख्त फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। ट्रंप ने दस्तावेजों में धोखाधड़ी और आतंकी गतिविधियों की आशंका के चलते यह कदम उठाया है।

News Source: पत्रिका
कोहरे का जबरदस्त कहर: राजस्थान में रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित

कोहरे का जबरदस्त कहर: राजस्थान में रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के चलते रेल और हवाई यातायात पर जबरदस्त कहर टूटा है। जयपुर में दो फ्लाइट रद्द हुईं, कई का शेड्यूल बिगड़ा, वहीं लंबी दूरी की ट्रेनें 6 घंटे तक देरी से चल रही हैं। लगातार तीसरे दिन इन हालत से यात्रियों की मुसीबतें काफी बढ़ गई हैं।

News Source: पत्रिका
लोकसभा में बीमा संशोधन विधेयक 2025 को मिली मंजूरी, ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत

लोकसभा में बीमा संशोधन विधेयक 2025 को मिली मंजूरी, ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत

लोकसभा में ‘सबका बीमा, सबकी रक्षा’ (बीमा संशोधन विधेयक 2025) को मंजूरी मिल गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इसका मकसद बीमा सेक्टर की ग्रोथ तेज करना, पॉलिसीधारकों को बेहतर सुरक्षा देना और रेगुलेटरी सिस्टम को मजबूत बनाना है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें