सड़क हादसे में भाजपा विधायक सहित तीन लोग घायल
कोटा में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें डग के विधायक कालूराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दे जयपुर-कोटा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में विधायक, उनका गनमैन और ड्राइवर घायल हुए हैं। सभी को तत्काल उपचार के लिए कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







