
खेल मंत्री की मुश्किलें बढ़ी, अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया
महाराष्ट्र के खेल मंत्री की इन दिनों मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे के खिलाफ 1995 के धोखाधड़ी मामले में नासिक जिला अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। माणिकराव ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट से राहत न मिलने पर माणिकराव कोकाटे को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। सजा बरकरार रहने पर उनकी विधायकी और राजनीतिक भविष्य भी खतरे में है।


2.jpg)





