📱Download Our App
पूर्व महापौर के बेटे को कुत्तो ने काटा, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पूर्व महापौर के बेटे को कुत्तो ने काटा, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के बेटे को कुछ आवारा कुत्तो ने काट लिया है। इस घटना को लॉकर प्रमोद दुबे ने नगर निगम और सरकार पर कई सवाल उठाए। उनका कहना है की एक साल में 51 हजार कुत्ते काटने वाले केस सामने आए है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। सरकार कुत्तो की नसबंदी, टीकाकरण और शेल्टर की योजनाएं सिर्फ कागजों में चला रही हैं।

जाली नोटों का बड़ा भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

जाली नोटों का बड़ा भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर क्राइम ब्रांच की सीएसटी टीम ने चित्रकूट क्षेत्र में जाली नोटों का पर्दाफाश किया है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 6.51 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए। गिरोह का सरगना गौरव पुडीर सहारनपुर से पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ चित्रकूट थाने में मामला दर्ज कर नेटवर्क की जांच की जा रही है।

हिंसक प्रदर्शन में हिन्दू युवक की मौत

हिंसक प्रदर्शन में हिन्दू युवक की मौत

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन को लेकर काफी विवाद चल रहा है और अब एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल हिंसक प्रदर्शनों के बीच मयमनसिंह में एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को पेड़ से बांधकर जला दिया। कारण यह बताया जा रहा है की उसने इस्लाम का अपमान किया था। सरकार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

News Source: जागरण
MP में दिल दहला देने वाला हादसा, होटल में मिला TI पुलिस अधिकारी का शव

MP में दिल दहला देने वाला हादसा, होटल में मिला TI पुलिस अधिकारी का शव

एमपी के धार जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। घटना धार के निजी होटल से टीआई करण सिंह रावत मृत अवस्था में मिले। वे खरगोन में पदस्थ थे और 12 दिसंबर से होटल में रुके हुए थे। सुचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाँच शुरू कर दी है। उनके सभी परिजनों को इस घटना की सुचना दे दी गई है।

News Source: पत्रिका
समाजवादी पार्टी पर भड़के सीएम योगी

समाजवादी पार्टी पर भड़के सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया है की कफ सिरप मामले पर अवैध बिक्री और तस्करी की शिकायतों पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। योगी का कहना है की पकड़े गए आरोपियों के तार समाजवादी पार्टी से जुड़े मिले हैं। मामले की जांच के लिए राज्यस्तरीय एसआईटी गठित है और जांच पूरी होने पर दूध का दूध, पानी का पानी सामने आएगा।

नागपुर में पानी का टैंक फटा, 3 मजदूरों की मौत

नागपुर में पानी का टैंक फटा, 3 मजदूरों की मौत

मध्यप्रदेश के नागपुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बुटीबोरी एमआईडीसी फेज-2 में अवाडा सोलर प्लांट का पानी का टैंक अचानक फट गया। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और 8 से ज्यादा घायल हो गए। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीम पहुंच गयी और बचाव कार्य शुरू किया। फ़िलहाल हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच की जा रही है।

News Source: जागरण
BREAKING : व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर युवक ने की आत्महत्या

BREAKING : व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर युवक ने की आत्महत्या

भोपल के भदभदा डैम में गुरुवार रात 30 वर्षीय हेमंत राय ने कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या से पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड का स्टेटस लगाया था। मृतक ने लिखा ‘मैं अपनी मर्जी से अपनी खुशी से सुसाइड कर रहा हूं मेरे ऊपर किसी का दबाव नहीं है”। पुलिस को सुचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

BREAKING : पाकिस्तान के नागरिक विदेशो में भीख मांगते पकडे गए

BREAKING : पाकिस्तान के नागरिक विदेशो में भीख मांगते पकडे गए

पुरे देश भर में पाकिस्तान का यह खुलासा चर्चा में चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है की पाकिस्तान के 51,000 नागरिक विदेशो में भीख मांगते हुए पकड़ा गए है, जिन्हे अब निर्वासित किया गया है। राष्ट्रीय सभा की स्थाई समिति की बैठक के अनुसार बताया गया है की सऊदी अरब से 24,000, यूएई से 6,000 और अज़रबैजान से 2,500 लोग भीख मांगने निकल गए है। आगा रफीउल्लाह ने बताया कि कुछ लोग उमरा के बहाने सऊदी जाते हैं।

ट्रैन चालक की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

ट्रैन चालक की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

बिहार के बगहा में कटिहार से दिल्ली जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 15705) एक भैंसा से टकरा गयी। ऐसे में ट्रेन चालक ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। जिससे हादसा टल गया और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गयी। यह घटना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल वाले इलाके में हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक का निरीक्षण किया, फिर परिचालन को फिर से सामान्य किया।

बेटे ने की मां-बाप की बेरहमी से हत्या

बेटे ने की मां-बाप की बेरहमी से हत्या

कोल्हापुर जिले के हातकनंगले तहसील में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमे 48 वर्षीय सुनील भोसले ने अपने माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। अभी की जांच में पता चला है कि आरोपी ने बड़ी बेरहमी से मां-बाप को मारा है। मां के साथ की नस को कांच जैसी नुकीली चीज से काटा गया है और पिता के सिर पर लाठी से कई वार किये है। फ़िलहाल पुलिस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें