
रीवा-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा
एमपी के रीवा-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर अधिक कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा सड़क किनारे खड़ा ख़राब ट्रक से तेज रफ़्तार ट्रेलर टकराने से हुआ है। दोनों के बीच टकराओ में चालक दिनेश रावत केबिन में फंस गया। जिसे पुलिस और रेस्क्यू टीम ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।








