अशोकनगर में मामा का ‘बुलडोजर’ एक्शन: निर्दलीय महिला पार्षद के अवैध फार्म हाउस को किया जमींदोज!
अशोकनगर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्दलीय महिला पार्षद के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया है। सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के बनाए गए आलीशान फार्म हाउस को मिट्टी में मिला दिया गया। इस कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है।







