📱Download Our App
बड़े भाई की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति-पत्नी फरार

बड़े भाई की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति-पत्नी फरार

यूपी के खरगापुर में संपत्ति के लालच में 52 वर्षीय रामदेव को छोटे भाई मोनू ने पत्नी के साथ मिलकर लकड़ी के पट्टे से जमकर पीटा। रामदेव के बेटे को सुचना मिली तो वह पिता को गंभीर हालत में अस्पताल ले गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश कर रही है।

BREAKING : एक्सप्रेस-वे पर टला बड़ा हादसा

BREAKING : एक्सप्रेस-वे पर टला बड़ा हादसा

यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार शाम एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक वॉल्वो बस में अचानक भीषण आग लग गई, आग की लपटें उठते ही यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़िया पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बोरावां के बी-फार्मेसी छात्र की मौत, कालेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप

बोरावां के बी-फार्मेसी छात्र की मौत, कालेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप

खरगोन जिले के बोरावां में स्थित JRY कॉलेज के बी-फार्मेसी छात्र सचिन जायसवाल ने कॉलेज से छुट्टी न मिलने पर परेशान होकर जहरीली दवाई पी ली,जिससे उस छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है की छुट्टी मांगने पर टीचर ने उसे पढ़ाई पूरी करने का दबाव बनाया था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

दादरी हत्याकांड में एक और नया मोड़, 10 साल बाद भी नहीं बचेंगे आरोपी

दादरी हत्याकांड में एक और नया मोड़, 10 साल बाद भी नहीं बचेंगे आरोपी

अखलाक मॉब लिंचिंग मामले में यूपी सरकार को बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि सूरजपुर कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ केस वापस लेने की सरकारी अर्जी को खारिज कर दिया है, जिससे अब मुकदमा जारी रहेगा। साल 2015 में दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस की अफवाह के बाद भीड़ ने अखलाक की हत्या कर दी थी। जिससे पीड़ित परिवार के लिए न्याय की बड़ी उम्मीद जगी है।

BREAKING : हिंदी साहित्य लेखक विनोद कुमार शुक्ल का निधन

BREAKING : हिंदी साहित्य लेखक विनोद कुमार शुक्ल का निधन

हिंदी साहित्य लेखक विनोद कुमार शुक्ल का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में हुआ था। उन्हें हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था। उनकी ‘नौकर की कमीज’ और ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ जैसी उनकी कालजयी रचनाओं ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। पीएम मोदी सहित पूरे देश ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

News Source: न्यूज़ 24
बिजली विभाग की लापरवाही से किसान ने गवाई अपनी जान

बिजली विभाग की लापरवाही से किसान ने गवाई अपनी जान

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक चौकाने वाली घटना सामने आई जहाँ बिजली विभाग की लापरवाही ने 52 वर्षीय पारस बिंद किसान की जान ले ली। यह घटना खेत में सिंचाई करने गए अंधेरे के कारण जमीन पर गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट से हुआ है। छह बच्चों के पिता पारस अपने घर के अकेले कमाने वाले थे।

Accident : रील्स बनाने के चक्कर में दो युवक ने गवाई जान

Accident : रील्स बनाने के चक्कर में दो युवक ने गवाई जान

मध्यप्रदेश के देवास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इंदिरा नगर-बीराखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर रील बनाने और सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवकों की जान चली गई। मृतक युवक जिनकी उम्र 18 और 20 साल बताई जा रही है जो ट्रैन की पटरी पर बैठ कर रील्स बना रहे थे, तभी तेज रफ़्तार ट्रैन की चपेट में आ गए।

एमपी में कोल्ड वेव अलर्ट जारी, कड़ाके की ठंड और घना कोहरा

एमपी में कोल्ड वेव अलर्ट जारी, कड़ाके की ठंड और घना कोहरा

मध्यप्रदेश में कई इलाको में कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर साफ़ दिखाई दे रहा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा से कई जिलों में शीतलहर चलने लगी है। इसके अलावा विजिबिलिटी भी कम होते दिखी है। दतिया और रीवा जैसे इलाको में विजिबिलिटी 50 से भी कम रही है।  पचमढ़ी का तापमान हिफलाल 4.6 डिग्री दर्ज किया गया है जो सबसे ज्यादा ठंड वाला इलाका बन गया।

News Source: पत्रिका
राशन कार्ड धारको के लिए खुशखबरी, फिर शुरू हुए नए राशन कार्ड बनना

राशन कार्ड धारको के लिए खुशखबरी, फिर शुरू हुए नए राशन कार्ड बनना

उत्तर प्रदेश के देहात क्षेत्रों में अब नए राशन कार्ड बनवाने का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन द्वारा इनकम टैक्स पेयर्स और अपात्र लोगों के कार्ड निरस्त किए जाने के बाद अब खाली जगहों पर नए पात्र परिवारों को मौका मिलेगा। इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद विभाग फिजिकल वेरिफिकेशन करेगा। सही पाए जाने पर नया कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

अंगीठी जलाकर सोए 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत

अंगीठी जलाकर सोए 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक होटल में पुताई का काम कर रहे यूपी के 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी। ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई थी, जिस वजह से जहरीली गैस फैल गई। सुबह जब दरवाजा खोला, तो पांचों मृत मिले। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें