📱Download Our App
चौथी मंजिल से गिरकर फिजियोथैरेपिस्ट की मौत, पुलिस जांच में जुटी

चौथी मंजिल से गिरकर फिजियोथैरेपिस्ट की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर के संजीवनी नगर में शनिवार सुबह दतिया निवासी डॉ. भानु मोहर (29) की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह यश हाइट अपार्टमेंट में अकेले किराए पर रहते थे और फिजियोथैरेपी की प्रैक्टिस कर रहे थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला उलझ गया है। फिलहाल पुलिस ने कमरा सील कर परिजनों को सूचना दे दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
रीवा को मिली बड़ी सौगात : सीएम मोहन यादव ने किया काल भैरव धाम का लोकार्पण

रीवा को मिली बड़ी सौगात : सीएम मोहन यादव ने किया काल भैरव धाम का लोकार्पण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा प्रवास के दौरान काल भैरव धाम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा कि धार्मिक स्थलों का कायाकल्प सरकार की प्राथमिकता है, जिससे पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और रीवा के बढ़ते औद्योगिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।

ब्रेकिंग न्यूज़ : सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से NCP विधायक दल का नेता चुना गया

ब्रेकिंग न्यूज़ : सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से NCP विधायक दल का नेता चुना गया

सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से NCP विधायक दल की नेता चुन लिया गया है । उनका महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं । इससे पहले मुंबई के विधान भवन में एनसीपी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया । मुंबई के विधान भवन में एनसीपी विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है । नेता बाहर आ रहे हैं।

शादी के नाम पर ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

शादी के नाम पर ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

उज्जैन में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भाले लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम और जेवरात लूटकर फरार हो जाते थे। यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का पता लगाया जा सके।

भोपाल में दहला देने वाली वारदात, मासूम छात्र की गोली मारकर हत्या

भोपाल में दहला देने वाली वारदात, मासूम छात्र की गोली मारकर हत्या

भोपाल में तीसरी कक्षा के एक मासूम छात्र की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बच्चे का खून से लथपथ शव रात के समय संदिग्ध हालत में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

दो भालुओं की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, वन विभाग जांच में जुटी

दो भालुओं की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, वन विभाग जांच में जुटी

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो भालुओं की मौत से हड़कंप मच गया है। वन विभाग को भालुओं के शव जंगल के भीतर संदिग्ध हालत में मिले। आशंका जताई जा रही है कि किसी बाघ या हिंसक जानवर के हमले के कारण उनकी जान गई है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। वन विभाग की टीम जांच कर रही है।

खरगोन : पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत, खंडवा रोड पर मिला शव

खरगोन : पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत, खंडवा रोड पर मिला शव

खरगोन के खंडवा रोड पर शनिवार सुबह एक पुलिस आरक्षक रवि कन्नौजे (32) का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह डीआरपी लाइन में पदस्थ थे और मूल रूप से बड़वानी के रहने वाले थे। शुरुआती जांच में अत्यधिक शराब के सेवन को मौत की वजह माना जा रहा है। जैतापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
रेलवे बोर्ड ने बदला नियम, रिटायरमेंट पर नहीं मिलेगा चांदी का सिक्का

रेलवे बोर्ड ने बदला नियम, रिटायरमेंट पर नहीं मिलेगा चांदी का सिक्का

भारतीय रेलवे में रिटायरमेंट के समय दी जाने वाली 20 साल पुरानी परंपरा अब खत्म हो गई है। भोपाल रेल मंडल समेत पूरे देश में अब कर्मचारियों को रिटायर होने पर चांदी का सिक्का नहीं दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने आदेश दिया है कि सिक्के के बदले अब कर्मचारियों को उसके बराबर की नकद राशि दी जाएगी। यह फैसला चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण लिया गया है।

शोभापुर ब्रिज के नीचे नाले में मिला रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर का शव

शोभापुर ब्रिज के नीचे नाले में मिला रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर का शव

जबलपुर के शोभापुर ब्रिज के पास एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला है। मृतक की पहचान सेवानिवृत्त एसआई के रूप में हुई है, जो घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, जिसकी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

छतरपुर में नगर परिषद CEO और इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

छतरपुर में नगर परिषद CEO और इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में EOW ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बक्सवाहा नगर परिषद के CEO और सब-इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने एक ठेकेदार से बिल पास कराने के बदले मोटी रकम की मांग की थी। EOW की इस छापेमारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें