
बदमाशों ने की बस रोककर सरेआम गुंडागर्दी, बस रोककर यात्रियों से की छेड़छाड़
मध्यप्रदेश के पन्ना-छतरपुर हाइवे के पास बुधवार रात बदमाशों ने यात्रियों से भरी बस को रोककर जमकर बवाल मचाया। बदमाशों ने बस ड्राइवर के साथ मारपीट की और यात्रियों के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और बताया कि यह विवाद दो वाहन चालकों के बीच शुरू हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है।








