
पूर्व पीएम वाजपेयी के जन्मदिन पर तोहफा, खुले 100 ‘अटल कैंटीन’
आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का 101वा जन्मदिन है, इसी ख़ुशी में दिल्ली में 100 ‘अटल कैंटीन’ की शुरुआत हुई है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया है। इस कैंटीन में सभी को सिर्फ 5 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। इसका मकसद गरीब और कामकाजी लोगों को कम कीमत में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।



