📱Download Our App
Narnaul News : कार और कैंटर की जोरधार भिड़ंत, कार सवार तीन लोगो की मौत

Narnaul News : कार और कैंटर की जोरधार भिड़ंत, कार सवार तीन लोगो की मौत

हरियाणा के नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसने सभी को चौका दिया है। इस सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई। दरअसल बुधवार रात एक कार और कैंटर की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। कार में सवार पूर्व जिला पार्षद, एक व्यापारी और चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे जिंदा जल गए।

News Source: जागरण
नरसिंहपुर में निर्वाचन विभाग का बड़ा एक्शन! वोटर लिस्ट से कटे 44 हजार से ज्यादा नाम

नरसिंहपुर में निर्वाचन विभाग का बड़ा एक्शन! वोटर लिस्ट से कटे 44 हजार से ज्यादा नाम

नरसिंहपुर जिले में मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 44,000 से अधिक मतदाताओं के नाम हटा दिए हैं। इनमें मृत, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले नाम शामिल हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर हुई इस छंटनी से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और अब नई सूची के आधार पर ही वोट डाले जाएंगे।

News Source: पत्रिका
ATM से पैसा निकालने में जरा सी चूक और खाली हो जाएगा खाता

ATM से पैसा निकालने में जरा सी चूक और खाली हो जाएगा खाता

आजकल एटीएम फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहाँ ठग स्किमिंग और क्लोनिंग जैसे हथकंडों से आपकी मेहनत की कमाई उड़ा लेते हैं। सुरक्षा के लिए कार्ड स्वाइप करते समय मशीन की जांच करें और पिन डालते वक्त कीपैड को हाथ से ढंकना न भूलें। सतर्कता ही आपकी गाढ़ी कमाई का असली कवच है।

BREAKING NEW : 23 मंजिला इमारत में भीषण आग

BREAKING NEW : 23 मंजिला इमारत में भीषण आग

मुंबई के अंधेरी में गुरुवार सुबह एक 23 मंजिला ईमारत में भीषण आग लग गयी। आग 10वीं से 21वीं मंजिल के बीच बिजली के तारों में फैली थी। फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और समय रहते आग पर काबू पाया जा चूका है।

News Source: जागरण
अटल जी की 101वीं जयंती पर पीएम मोदी का लखनऊ को बड़ा तोहफा

अटल जी की 101वीं जयंती पर पीएम मोदी का लखनऊ को बड़ा तोहफा

आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पीएम मोदी लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण करेंगे। 65 एकड़ में फैले इस स्मारक में अटल जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाएं लगाई गई हैं। करीब 230 करोड़ की लागत से बना यह स्थल अब देश की नई पहचान बनेगा।

News Source: न्यूज़ 18
शेख हसीना पर अंतरिम सरकार ने चुनाव लड़ने पर लगाई रोक

शेख हसीना पर अंतरिम सरकार ने चुनाव लड़ने पर लगाई रोक

बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद मचे हड़कंप के बीच अंतरिम सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। अब शेख हसीना की पार्टी ‘अवामी लीग’ फरवरी में होने वाले चुनाव नहीं लड़ सकेगी। 1971 के बाद पहली बार किसी बड़ी पार्टी को चुनावी प्रक्रिया से बाहर किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने निष्पक्ष चुनाव की अपील की है, लेकिन ढाका सरकार ने प्रतिबंध हटाने से साफ इनकार कर दिया है।

News Source: नवभारत
गौमाता के निधन पर छपवाई शोक पत्रिका, तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव

गौमाता के निधन पर छपवाई शोक पत्रिका, तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव

राजस्थान के पाली में एक परिवार ने अपनी गाय की मौत पर इंसान जैसी अंतिम विदाई देकर सबको हैरान कर दिया। परिजनों ने न केवल बाकायदा शोक पत्रिका छपवाई, बल्कि पूरे रीति-रिवाज के साथ तेरहवीं का भोज भी आयोजित किया। गौमाता के प्रति ऐसा अनूठा प्रेम और श्रद्धा आज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

News Source: पत्रिका
रामपुर पुलिस का दिल्ली में बड़ा एक्शन! ऑनलाइन ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

रामपुर पुलिस का दिल्ली में बड़ा एक्शन! ऑनलाइन ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

रामपुर पुलिस ने दिल्ली में धावा बोलकर ऑनलाइन चूना लगाने वाले 6 जालसाजों को दबोच लिया है। ये शातिर अपराधी मासूम लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में मोबाइल, लैपटॉप और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिससे इनके बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

BREAKING : 1 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर

BREAKING : 1 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर

ओडिशा के जंगलो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमे टॉप माओवादी लीडर गणेश उइके ढेर हो गया। गणेश पर 1.1 करोड़ रुपये का भारी इनाम था। इस एनकाउंटर में उसके साथ चार और नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ आज के दिन गुरुवार को चकापाड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। कई राज्यों की पुलिस को सालों से गणेश की तलाश थी।

BREAKING : अमेरिका में 30 भारतीयों समेत 49 अवैध प्रवासी गिरफ्तार

BREAKING : अमेरिका में 30 भारतीयों समेत 49 अवैध प्रवासी गिरफ्तार

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीयों समेत 49 प्रवासियों को कमर्शियल ट्रक चलाते हुए गिरफ्तार किया गया है। कैलिफोर्निया में चलाए गए एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान इन लोगों को पकड़ा गया, जो फर्जी तरीके से बनवाए गए ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने यह सख्त कदम उठाया है ताकि अमेरिकी सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें