
MP : अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, दंपति ने लगाई खुद को आग
मध्यप्रदेश के देवास जिले में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने एक दंपति ने खुद को आग लगा ली। यह घटना सतवास कस्बे की है, जहां सरकारी नाले पर अवैध निर्माण हटाने के दौरान विवाद हुआ था। लापरवाही के आरोप में जिलाधिकारी ने तहसीलदार और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच जारी है।






