📱Download Our App
10 साल के लाल ने मगरमच्छ के जबड़े से छीन लाया पिता की जान

10 साल के लाल ने मगरमच्छ के जबड़े से छीन लाया पिता की जान

आगरा के छोटे से अजयराज ने वो कर दिखाया जिसे सुनकर कलेजा कांप जाए। जब चंबल नदी में मगरमच्छ ने पिता का पैर दबोच लिया, तो यह बच्चा डरा नहीं बल्कि डंडा लेकर मौत से भिड़ गया। नन्हे वीर के इस अदम्य साहस को सलाम करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उसे सम्मानित किया है।

News Source: पत्रिका
लंदन की सड़कों पर भारतीयों ने दिखाई ‘नवाबी’

लंदन की सड़कों पर भारतीयों ने दिखाई ‘नवाबी’

भाई साहब, लंदन के वेम्बली में देसी मिजाज ऐसा छाया कि वहां की दीवारें कानपुर की गलियां लगने लगीं। भारतीयों ने पान और गुटखा खाकर सड़कों को लाल कर दिया है, जिसका वीडियो देख गोरे भी अपना सिर पीट रहे हैं।

मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका,  6 लोगो की मौत और  20 से ज्यादा घायल

मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका, 6 लोगो की मौत और 20 से ज्यादा घायल

सीरिया के होम्स शहर में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ। इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। तेज धमाके में मस्जिद की दीवार में छेद हो गया और सबकुछ तहस-नहस हो गया। पुलिस को शक है कि यह आत्मघाती हमला हो सकता है। फिलहाल हमने की जांच की जा रही है।

क्या बीजिंग मॉडल बचा सकता है भारत का भविष्य?

क्या बीजिंग मॉडल बचा सकता है भारत का भविष्य?

दिल्ली में प्रदूषण का ग्राफ 500 पार है, जिससे न सिर्फ फेफड़े बल्कि देश की इकोनॉमी भी हांफ रही है। अब चर्चा है कि क्या भारत को भी चीन का ‘बीजिंग मॉडल’ अपनाकर अपनी हवा और बाजार दोनों को सुधारना चाहिए।

जापान की रबर फैक्ट्री में चाकूबाजी, हमलावर ने 14 लोगों को किया घायल

जापान की रबर फैक्ट्री में चाकूबाजी, हमलावर ने 14 लोगों को किया घायल

जापान के मिशिमा शहर में एक रबर फैक्ट्री की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक चाकूबाजी हमलावर ने फैक्ट्री के भीतर लोगो पर चाकू से हमला कर दिया और साथ में तरल पदार्थ को उनकी आँखों में छिड़काव किया। इस घटना में फैक्ट्री के 14 लोग घायल हो गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उस हमलवार को पकड़ लिया है।

News Source: जागरण
UP : कक्षा 5 तक के स्कूल 29 दिसंबर तक बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

UP : कक्षा 5 तक के स्कूल 29 दिसंबर तक बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

उत्तरप्रदेश में अधिक ठंड, घने कोहरे और शीतलहर की बढ़ोतरी को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों को 26 दिसंबर को बंद रखने का आदेश दिया है। वही 27 को गुरुनानक जयंती और 28 को रविवार होने से अब स्कूल 29 दिसंबर को खुलेगी। खराब मौसम के कारण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 6 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से गुजरात के दो युवकों की मौत

Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से गुजरात के दो युवकों की मौत

राजस्थान के सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे गुजरात के दो युवकों की जान चली गई। हादसा एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को इतनी ज़ोरदार टक्कर मारी कि कार हाईवे के बीच बनी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

News Source: पत्रिका
ऑनलाइन साइबर फ्रॉड पर बड़ा अटैक, म्यांमार में तोड़ी 454 इमारतें

ऑनलाइन साइबर फ्रॉड पर बड़ा अटैक, म्यांमार में तोड़ी 454 इमारतें

चीन, म्यांमार और थाईलैंड तीनो ने मिलकर साइबर फ्रॉड के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाही की है। म्यांमार के ‘केके पार्क’ करीब 494 इमारतों को बुलडोजर से तोड़ दिया है। इस ऑपरेशन के तहत ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले 952 चीनी नागरिको को गिरफ्तार कर चीन वापस भेजा गया है। तीनो देशो ने धोखाधड़ी के अड्डों को पूरी तरह साफ़ कर दिया है।

News Source: आज तक
दिल्ली में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

दिल्ली में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

दिल्ली के नेहरू विहार के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित मोबाइल बैटरी कबाड़ के गोदाम में लगी आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस गोदाम की सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है।

UP : गन ट्रेनिंग के दौरान चली गोली, चचेरे भाई की मौत

UP : गन ट्रेनिंग के दौरान चली गोली, चचेरे भाई की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अवैध हथियार चलाना सीखने के दौरान हुई फायरिंग में सद्दाम नामक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि उसका चचेरा भाई अरबाज उसे असलहा चलाना सिखा रहा था, तभी गोली सीने में जा लगी। मृतक के पिता ने अपनी बहू और अरबाज पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें