📱Download Our App
PNB को लगा 2434 करोड़ का चूना: बैंक में मचा हड़कंप

PNB को लगा 2434 करोड़ का चूना: बैंक में मचा हड़कंप

पंजाब नेशनल बैंक एक बार फिर भारी-भरकम लोन फ्रॉड का शिकार हो गया है। करीब 2434 करोड़ रुपये के इस घोटाले में जालसाजों ने फर्जी कागजातों के जरिए बैंक की आंखों में धूल झोंकी और मोटी रकम डकार ली। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है और जांच एजेंसियां अब इस ‘महाघोटाले’ की कुंडली खंगालने में जुट गई हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, गुमला का तापमान पहुंचा 2.8°C

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, गुमला का तापमान पहुंचा 2.8°C

झारखंड में अधिक ठंड और शीतलहर ने लोगो का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कड़ाके की ठंड से गुमला जिले में पारा गिरकर 2.8 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे वहां कश्मीर जैसी सर्दी का अहसास हो रहा है। रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है और लोग दोपहर से ही अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 30-31 दिसंबर तक ठंड और बढ़ेगी।

जमीन विवाद में विवाहिता से गैंगरेप, इलाके में भारी तनाव

जमीन विवाद में विवाहिता से गैंगरेप, इलाके में भारी तनाव

बीकानेर में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ जमीन के झगड़े ने इतना तूल पकड़ा कि दबंगों ने मर्यादा ताक पर रख दी। आरोपियों ने विवाहिता को अकेला पाकर उसके साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
छुट्टा मवेशी और घटिया स्पीड ब्रेकर ले रहे लोगों की जान, प्रशासन बेखबर

छुट्टा मवेशी और घटिया स्पीड ब्रेकर ले रहे लोगों की जान, प्रशासन बेखबर

नरसिंहपुर की सड़कों पर सफर करना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। बीच सड़क जमे छुट्टा मवेशी और मनमाने ढंग से बनाए गए घटिया स्पीड ब्रेकर आए दिन हादसों को न्यौता दे रहे हैं। अंधेरे में ये मवेशी काल बनकर सामने आते हैं, वहीं ऊबड़-खाबड़ ब्रेकर कमर तोड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों में बढ़ते हादसों को लेकर भारी गुस्सा है।

News Source: पत्रिका
Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फरार हुआ चालक

Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फरार हुआ चालक

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के ग्राम शेखपुर के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही की हादसे में किसी की भी जान नहीं गई है। इस हादसे में लुल्लाहपुर निवासी गोकरन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

रायपुर में क्रिसमस विवाद पर बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में क्रिसमस विवाद पर बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस सजावट के दौरान हुई तोड़फोड़ वारदात में पुलिस ने 7 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है, इस गिरफ़्तारी में एक नाबालिक भी शामिल है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे पक्षपातपूर्ण बताते हुए सामूहिक गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है। हिंसक को देखते हुए थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुणे नगर निगम चुनाव के लिए MVA में मंथन शुरू

पुणे नगर निगम चुनाव के लिए MVA में मंथन शुरू

महाराष्ट्र की सियासत में फिर से बिसात बिछने लगी है। अजित पवार द्वारा गठबंधन से इनकार के बाद शरद पवार ने पुणे नगर निगम चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) के साथ बातचीत तेज कर दी है। चाचा-भतीजे की इस जंग में अब पुणे का रण दिलचस्प हो गया है।

News Source: आज तक
ATM लूटने में फेल हुए तो बदमाशों ने लगा दी आग

ATM लूटने में फेल हुए तो बदमाशों ने लगा दी आग

तेलंगाना के निजामाबाद में बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। मशीन तोड़कर पैसा निकालने में नाकाम रहने पर शातिरों ने गुस्से में आकर पूरे ATM को ही आग के हवाले कर दिया। इस सनक भरी वारदात में करीब 37 लाख रुपये का कैश स्वाहा हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन ‘सिरफिरे’ लुटेरों की तलाश में जुटी है।

News Source: पत्रिका
नए साल से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 285 अपराधी गिरफ्तार

नए साल से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 285 अपराधी गिरफ्तार

नए साल के जश्न में एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। साउथ-ईस्ट दिल्ली में रात भर चली छापेमारी में 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 1,300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार, ड्रग्स, चोरी के मोबाइल और वाहन भी बरामद किए हैं।

Bihar : अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, दम घुटने से 4 की मौत

Bihar : अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, दम घुटने से 4 की मौत

बिहार के छपरा जिले से एक एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना यह है की एक परिवार ने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई जिससे एक ही परिवार के चार लोगो की धुंए के कारण मौत हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल है। इसके अलावा हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर है, जिनका इलाज जारी है।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें