📱Download Our App
भीषण बस हादसा: कोहरे के कारण खाई में गिरी बस, 15 की मौत

भीषण बस हादसा: कोहरे के कारण खाई में गिरी बस, 15 की मौत

मध्य अमेरिका के इंटर-अमेरिकन हाइवे पर यात्रियों से सवार बस घने कोहरे की वजह से खाई में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। मृतकों में 11 पुरुष, 3 महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं। हादसा सोलोल विभाग में हाईवे के किमी 172 और 174 के बीच हुआ।

News Source: आज तक
बरेली के कैफे में नर्सिंग छात्रों का ‘बर्थडे बवाल’

बरेली के कैफे में नर्सिंग छात्रों का ‘बर्थडे बवाल’

बरेली के एक कैफे में नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा जन्मदिन मनाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पार्टी में कुछ आपत्तिजनक गतिविधियों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दखल दिया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका और पुलिस जांच में जुट गई है।

News Source: पत्रिका
सीहोर के स्कूल में शर्मनाक करतूत, बच्चों को दी अर्ध नग्न होने की सजा

सीहोर के स्कूल में शर्मनाक करतूत, बच्चों को दी अर्ध नग्न होने की सजा

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक निजी स्कूल की हैवानियत सामने आई है, जहां अनुशासन के नाम पर मासूम छात्रों को स्कूल परिसर में ही अर्ध नग्न कर घुमाया गया। इस शर्मनाक सजा का वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए स्कूल के प्रिंसिपल को तुरंत पद से हटा दिया है।

News Source: आज तक
पीएम मोदी के मुरीद हुए नसीरुद्दीन चिश्ती, कहा- दुनिया में बढ़ा भारत का मान

पीएम मोदी के मुरीद हुए नसीरुद्दीन चिश्ती, कहा- दुनिया में बढ़ा भारत का मान

अजमेर शरीफ दरगाह के सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पीएम को वैश्विक मंचों पर मिलने वाला सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान का गौरव है। उनके नेतृत्व में आज दुनिया भारत की ताकत और सूफी संस्कृति का लोहा मान रही है, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

MP : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगो की मौत और एक घायल

MP : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगो की मौत और एक घायल

मध्यप्रदेश के नीमच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा गुरुवार देर रात तब हुआ जब सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे दोस्तों की कार एक ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में युवा व्यापारी पिंकेश मांदलिया भी शामिल हैं।

पेड़ से टकराई तेज़ रफ़्तार कार, दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत

पेड़ से टकराई तेज़ रफ़्तार कार, दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत

यूपी के सहारनपुर में तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार संतुलन खोकर पेड़ से टकरा गयी, इस हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के नाम चिलकाना निवासी विजय भाई मनीष और गागलहेड़ी निवासी जितेंद्र है।

News Source: पत्रिका
कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने नष्ट किया IED विस्फोटक

कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने नष्ट किया IED विस्फोटक

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। दरअसल शनिवार को श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर एक शक्तिशाली IED विस्फोटक मिला, जिससे काफी हड़कंप मच गया। सेना और पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और ट्रैफिक रोककर बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड की मदद से इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

News Source: न्यूज़ 24
डिलीवरी के दौरान डॉक्टर ने पेट में छोड़ा आधा मीटर कपड़ा, CMO समेत 6 पर FIR

डिलीवरी के दौरान डॉक्टर ने पेट में छोड़ा आधा मीटर कपड़ा, CMO समेत 6 पर FIR

दिल्ली के ग्रेटर नोएडा के बैक्सन अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां डिलीवरी के दौरान एक महिला के पेट में आधा मीटर लंबा कपड़ा छोड़ दिया गया। पीड़ित महिला डेढ़ साल तक असहनीय दर्द से जूझती रही, जिसका खुलासा बाद में कैलाश अस्पताल में हुए ऑपरेशन से हुआ। कोर्ट के आदेश के बाद CMO समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

News Source: न्यूज़ 24
सांता क्लॉज को लेकर थाने पहुंचे सौरभ भारद्वाज

सांता क्लॉज को लेकर थाने पहुंचे सौरभ भारद्वाज

दिल्ली की सियासत में आज गजब नजारा दिखा जब ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज सांता क्लॉज को साथ लेकर थाने धमक पड़े। भारद्वाज का आरोप है कि अमृत पुरी में ईसाई महिलाओं और बच्चों के साथ बदसलूकी की गई, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

News Source: आज तक
प्रयागराज माघ मेला, प्रशासन की तैयारी पर भड़के साधु-संत

प्रयागराज माघ मेला, प्रशासन की तैयारी पर भड़के साधु-संत

संगम नगरी में माघ मेले की तैयारी के बीच जमीन बंटवारे को लेकर भारी बवाल मच गया है। सुविधाओं की कमी और जमीन आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाकर संतों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रशासन जहां सब चकाचक होने का दावा कर रहा है, वहीं साधु-संतों की नाराजगी ने मेले की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

News Source: पत्रिका
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें