
BREAKING : पूर्व PM खालिदा जिया का निधन
बांग्लादेश की राजनीति की दिग्गज नेता खालिदा जिया ने 80 वर्ष की आयु में ढाका के एवरकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से लिवर सिरोसिस, हृदय रोग और फेफड़ों के संक्रमण जैसी कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन से बांग्लादेश में शोक की लहर है और राजनीतिक गलियारों में एक युग का अंत माना जा रहा है।






