दामाद का अंतिम संस्कार कर लौट रहे ससुर की मौत
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे कहरौला निवासी राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वह मेरठ से अपने दामाद का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे, जिनकी शादी महज एक महीने पहले हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है।







