📱Download Our App
UP में SIR की तारीखों में बदलाव, इस दिन जारी होगी ड्राफ्ट लिस्ट

UP में SIR की तारीखों में बदलाव, इस दिन जारी होगी ड्राफ्ट लिस्ट

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के SIR की तारीखों में अपडेट किया गया है। अब राज्य में ड्राफ्ट लिस्ट 6 जनवरी 2026 को जारी होगी, जिस पर 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम सूची 6 मार्च को आएगी। जांच के दौरान लगभग 2.89 करोड़ फर्जी मतदाताओं के नाम काटने की तैयारी है। नागरिक अपना नाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर भड़का पूर्वोत्तर, दोषियों को फांसी देने की उठी मांग

त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर भड़का पूर्वोत्तर, दोषियों को फांसी देने की उठी मांग

हाल ही में एंजेल चकमा की हत्या का मामला काफी गंभीर हो गया है, और NESO ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के दोषियों को फांसी देने की मांग की है। संगठन ने देहरादून में हुई इस दर्दनाक घटना पर दुख जताते हुए पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा के लिए स्पेशल पुलिस स्टेशन बनाने की अपील की है।

भारत ने रचा इतिहास, 12 साल की मेहनत के बाद बनाया पहला MRI स्कैनर

भारत ने रचा इतिहास, 12 साल की मेहनत के बाद बनाया पहला MRI स्कैनर

भारत ने चिकित्सा तकनीक के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए अपना पहला मेड इन इंडिया MRI स्कैनर तैयार कर लिया है। यह ‘वॉक्सलग्रिड्स’ स्टार्टअप द्वारा बनाई गई मशीन विदेशी स्कैनरों के मुकाबले 40% सस्ती होगी है। क्योंकि इसमें महंगे लिक्विड हीलियम की जरूरत नहीं पड़ती। फिलहाल इसे नागपुर के पास चंद्रपुर में लगाया गया है।

News Source: नवभारत
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, नोमन मियां पर लगा हत्या का आरोप

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, नोमन मियां पर लगा हत्या का आरोप

बांग्लादेश में हिन्दुओ को निशाना बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मैमनसिंह में एक कपड़ा फैक्ट्री के भीतर 42 वर्षीय हिंदू शख्स बजेंद्र बिसवास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि नोमन मियां नामक व्यक्ति ने उन पर शॉटगन से फायरिंग की। दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल के बाद अब ये तीसरे हिन्दू को मारा गया है।

News Source: न्यूज़ 18
महाराष्ट्र और गुजरात में कांपी धरती, हिंगोली और कच्छ में महसूस हुए भूकंप के झटके

महाराष्ट्र और गुजरात में कांपी धरती, हिंगोली और कच्छ में महसूस हुए भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के हिंगोली और गुजरात के कच्छ में हाल ही में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिंगोली में मंगलवार सुबह 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। वहीं, कच्छ में 4.6 की तेज तीव्रता वाले झटकों ने लोगों को डरा दिया, जहाँ बाद में भी कई हल्के झटके महसूस किए गए।

मामूली विवाद ने ली युवक की जान, 7 आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद ने ली युवक की जान, 7 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के भाटापारा में गाली देने से विवाद छिड़का जिसने भयानक हादसे का रूप ले लिया। छोटी से बात पर गाली देने से दो युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमे एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे 3 नाबालिक युवक शामिल है।

News Source: IBC24
बांके बिहारी मंदिर की 100 बीघा जमीन के कागज गायब

बांके बिहारी मंदिर की 100 बीघा जमीन के कागज गायब

मथुरा के ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की राजस्थान में स्थित करीब 100 बीघा जमीन के कागजात गायब होने से हड़कंप मच गया है। मंदिर का खजाना खुलने के बाद अब इन दस्तावेजों की तलाश तेज हो गई है। पुजारियों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं कि रिकॉर्ड रूम से ये फाइलें कहां गईं है। फिलहाल हाई पावर्ड कमेटी इन लापता काजगो को खोजने के लिए विचार-विमर्श कर रही है।

News Source: न्यूज़ 18
नवविवाहित बहु की मिली बेड पर लाश, दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप

नवविवाहित बहु की मिली बेड पर लाश, दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में एक नवविवाहिता खुशबू की मौत से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल खुशबू की शादी इसी साल जुलाई में हुई थी और अब उसका शव घर के बिस्तर पर पड़ा मिला। मायके वालों ने उसके ससुराल पर आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

संपत्ति के लिए बहू बनी हैवान, ससुर की पीट-पीटकर की हत्या

संपत्ति के लिए बहू बनी हैवान, ससुर की पीट-पीटकर की हत्या

दिल्ली के बिंदापुर से एक दल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ संपत्ति विवाद के चलते एक बहू ने अपने 62 वर्षीय ससुर नरेश कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक भारतीय वायुसेना से रिटायर अधिकारी थे। पुलिस जांच में सामने आया कि घर में संपत्ति के बंटवारे को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। वारदात के बाद आरोपी बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

चॉकलेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

चॉकलेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

इंदौर के लसूडिया इलाके में आज एक चॉकलेट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। एमआर 11 के पास स्थित इस फैक्ट्री में दोपहर करीब 1 बजे आग की लपटें देख हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। गनीमत यह रही कि आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में लगी थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें