📱Download Our App
BREAKING : भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा

BREAKING : भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा

इंदौर के भागीरथपुरा में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ दूषित पानी पिने से अब तक 13 लोगो की मौत हो गई है, जबकि 1100 से अधिक लोग बीमार हो गए है। बताया जा रहा है की पाइपलाइन में सीवर का पानी मिलने से यह स्थिति पैदा हुई। सीएम मोहन यादव अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और मामले की जाँच के आदेश दिए।

नशे में धुत आरक्षक का हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला SI से की गाली-गलौज

नशे में धुत आरक्षक का हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला SI से की गाली-गलौज

खरगोन जिले के भीकनगांव में एक आपसी विवाद की घटना सामने आई है। भीकनगांव थाने में एक आरक्षक दीपक यादव ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। इस आरक्षक पुलिस कर्मी ने शराब के नशे में महिला सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस अधिकारियो के साथ सरेआम गली-गलौज की जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली पर काफी सवाल उठ रहे है।

UP Weather Update : घने कोहरे की चादर में लिपटा प्रदेश

UP Weather Update : घने कोहरे की चादर में लिपटा प्रदेश

साल 2026 की शुरुआत आज से शुरू हो गई है और उत्तरप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहजरे ने लोगो का जीवन अस्त-वयस्त कर दिया है। यूपी के कई जिले में विजिबिलिटी शून्य होने से सड़को पर कुछ नहीं दिख रहा है जिससे वाहन चालक को गाड़िया धीमी चलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

ओला-उबर को धूल चटाने आ गई भारत टैक्सी

ओला-उबर को धूल चटाने आ गई भारत टैक्सी

नए साल पर ओला-उबर को टक्कर देने के लिए दिल्ली में ‘भारत टैक्सी’ ऐप लॉन्च हो गया है। यह देश की पहली ‘जीरो-कमीशन’ और सहकारी मॉडल वाली कैब सेवा है, जहाँ ड्राइवरों को अपनी कमाई का पूरा हिस्सा मिलता है। यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि इसमें ‘सर्ज प्राइसिंग’ नहीं होगी, यानी पीक आवर्स में भी किराया नहीं बढ़ेगा।

मुरादाबाद में नशेड़ियों का तांडव, तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा

मुरादाबाद में नशेड़ियों का तांडव, तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नशे में धुत चार युवकों ने टाटा सफारी से जमकर आतंक मचाया। घनी आबादी वाले सीधी सराय इलाके में तेज रफ्तार कार दौड़ाते हुए इन युवकों ने राहगीरों और मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार पलट गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

नए साल 2026 पर महंगाई की मार, गैस सिलिंडर हुआ इतना महंगा

नए साल 2026 पर महंगाई की मार, गैस सिलिंडर हुआ इतना महंगा

नए साल के पहले ही दिन लोगो को एक बड़ा झटका लगा है। आयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 111 रुपये का इजाफा किया है। इस इजाफे के बाद दिल्ली में यह सिलिंडर 1691.50 का हो गया है। कंपनी द्वारा घरेलु गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। होटल, रेस्टोरेंट वालो के लिए नया साल मुश्किल वाला होगा।

Indore : मृतकों के परिवार को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये

Indore : मृतकों के परिवार को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये

इंदौर शहर जिसे भारत का एक स्वस्थ शहर माना जाता है लेकिन कुछ लापरवाही के कारण एक बड़ी घटना हो गई है। दरअसल भागीरथपुरा इलाके में पाइपलाइन लीकेज होने से घरो में दूषित पानी जाने लगा जिसके कारण अब तक 13 मौत हो गई और 300 से अधिक लोग बीमार पड़ गए है। बीजेपी के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गी ने उन मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

BREAKING : दूषित पानी से अब तक 13 लोगो की मौत और 300 लोग बीमार

BREAKING : दूषित पानी से अब तक 13 लोगो की मौत और 300 लोग बीमार

मध्यप्रदेश का इंदौर शहर जिसे देश का सबसे स्वच्छ शहर माना जाता है, लेकिन अब वहीं भागीरथपुरा में सिस्टम की लापरवाही ने कोहराम मचा दिया है। इस इलाके में पाइपलाइन लीकेज होने के कारण सभी घरो में दुसित पानी पहुंच रहा था जिससे लोग बीमारी का शिकार बन गए और 13 लोगो की जान चले गई वही 300 लोग अस्पताल में भर्ती है।

News Source: पत्रिका
नए साल की शुरुआत बड़े बदलाव के साथ, जानिए

नए साल की शुरुआत बड़े बदलाव के साथ, जानिए

जनवरी 2026 की शुरुआत हो गई है और ये नया साल बड़े बदलावों के साथ हुआ है। जहाँ एक तरफ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹111 महंगा हो गया है और कार कंपनियों ने कीमतें 2-3% बढ़ा दी हैं, वहीं आम जनता के लिए कुछ राहत भरी खबरें भी हैं। अब CNG और घरेलू PNG सस्ती होंगी और हवाई टिकटों के दाम भी घट सकते हैं।

ट्रेलर में सो रहे 3 साल के मासूम की जलकर मौत

ट्रेलर में सो रहे 3 साल के मासूम की जलकर मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्रेलर में लगी आग ने 3 साल के मासूम बच्चे अनमोल की जान ले ली। रतनपुर के सांधी पारा में बच्चा ट्रेलर की सीट पर सो रहा था, तभी अचानक इंजन में आग भड़क गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी इस आग ने मासूम को संभलने का मौका तक नहीं दिया।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें