📱Download Our App
पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट पर कपिल देव ने दी अपनी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट पर कपिल देव ने दी अपनी प्रतिक्रिया

टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत – पाक मैच में पाकिस्तान सरकार के खेलने से इनकार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत से ज्यादा पाकिस्तान के लिए नुकसान वाला है और इससे उनके युवा खिलाड़ियों का करियर बर्बाद होगा। कपिल देव ने आगाह किया कि ऐसे हठ से पाकिस्तान क्रिकेट दुनिया से पूरी तरह अलग-थलग पड़ सकता है।

MP में ओवरब्रिज से कार पर गिरा हाईवा, 1 की मौत, 5 गंभीर घायल

MP में ओवरब्रिज से कार पर गिरा हाईवा, 1 की मौत, 5 गंभीर घायल

जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। शाहपुरा थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर चल रही कार पर हाईवा गिर गया। हादसे में हाईवा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार 5 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

यूट्यूबर अरुण पंवार को दहेज में मिला 21 तोला सोना और 71 लाख केस, हुई आलोचना

यूट्यूबर अरुण पंवार को दहेज में मिला 21 तोला सोना और 71 लाख केस, हुई आलोचना

ऑटोमोबाइल यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वायरल वीडियो के अनुसार, अरुण को उनकी शादी में 21 तोला सोना और ₹71 लाख नकद दहेज के रूप में मिले हैं। विलासिता और भारी नकद राशि के इस प्रदर्शन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग इतना दहेज लेने के लिए उनकी आलोचना कर रहे है ।

लोकसभा में विपक्ष के 8 सांसद सस्पेंड, स्पीकर पर फेकें कागज

लोकसभा में विपक्ष के 8 सांसद सस्पेंड, स्पीकर पर फेकें कागज

लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, अमरिंदर राजा वड‍िंग, हिबी ईडन, किरन रेड्डी, प्रशांत पोडोले, एस वेंकटेश्वरन और जीन कोर‍ियाकोस को निलंबित किया गया है । आरोप है कि उन्होंने सदन में स्पीकर की कुर्सी के पास आकर हंगामा किया और कागज फाड़कर उनको कुर्सी के पास उड़ा दिए। लोकसभा को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 30 से ज़्यादा घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 30 से ज़्यादा घायल

देहरादून के कालसी क्षेत्र अंतर्गत कुआनु-मीनाक रोड पर हिमाचल रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रॉकेट हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 2400 और निफ्टी 700 अंक उछला

रॉकेट हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 2400 और निफ्टी 700 अंक उछला

भारत-अमेरिका के बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील और टैरिफ में 25% से 18% तक की कटौती के ऐलान से मार्केट रिकॉर्ड तेजी के साथ ओपन हुआ । खबर लिखे जाने तक मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 3 फीसदी (2400 अंक) की तेजी के साथ 83,974.65 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, निफ्टी 50 भी 700 अंक ऊपर करीब 25,812.65 पर ट्रेड कर रहा है ।

MP के उज्जैन में भीषण हादसा, एंबुलेंस की टक्कर से एक की मौत

MP के उज्जैन में भीषण हादसा, एंबुलेंस की टक्कर से एक की मौत

उज्जैन-मक्सी रोड पर ताजपुर चौपाटी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित एंबुलेंस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए फ्रीगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

BREAKING : भारत को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान

BREAKING : भारत को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटा दी है। अब टैरिफ 25% की बजाय 18 फीसदी लगेगी। इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। अमेरिका और वेनेजुएला से भारत तेल की खरीदी करेगा।

शख्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा देश का सबसे महंगा कार नंबर

शख्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा देश का सबसे महंगा कार नंबर

आंध्र प्रदेश के किरण कोल्पाकूला ने नीलामी में ₹2.08 करोड़ खर्च कर ‘DDC 001’ वीआईपी नंबर प्लेट खरीदी है। यह देश का सबसे महंगा वाहन नंबर बताया जा रहा है, जो पहले ‘बिग बॉय टॉयज़’ के जतिन आहूजा के पास था। दिलचस्प बात यह है कि किरण ने इस करोड़ों की प्लेट को ₹10 लाख से कम कीमत वाली गाड़ी पर लगाया है।

News Source: नवभारत
राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया डोकलाम – चीन का मुद्दा, अध्यक्ष ने स्थगित कर दिया सदन?

राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया डोकलाम – चीन का मुद्दा, अध्यक्ष ने स्थगित कर दिया सदन?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर डोकलाम का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा, जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हुआ। जिसके बाद अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। राहुल गांधी ने चीन की गतिविधियों और सीमा सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। लेकिन पता नहीं क्यों सरकार डोकलाम और चीन पर चर्चा करने से बच रही है?

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें