📱Download Our App
Prayagraj Magh Mela 2026: कल से संगम तट पर आस्था का सैलाब

Prayagraj Magh Mela 2026: कल से संगम तट पर आस्था का सैलाब

प्रयागराज में कल यानी 3 जनवरी से आस्था का महाकुंभ ‘माघ मेला’ शुरू हो रहा है। संगम की रेती पर साधु-संतों और कल्पवासियों का जमावड़ा लग गया है। अगर आप भी पुण्य की डुबकी लगाने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि प्रशासन ने सुरक्षा और पार्किंग के कड़े इंतजाम किए हैं। बिना तैयारी के निकलने पर आपको जाम और भीड़ में फंसना पड़ सकता है।

अफगानिस्तान में कुदरत का कहर, बाढ़ और बर्फबारी ने मचाई तबाही

अफगानिस्तान में कुदरत का कहर, बाढ़ और बर्फबारी ने मचाई तबाही

अफगानिस्तान इस समय जलवायु परिवर्तन की जंग लड़ रहा है। पांच साल के भीषण सूखे के बाद अब अचानक हुई भारी बर्फबारी और बाढ़ ने तबाही मचा दी है, जिससे हेरात जैसे प्रांतों में करीब 17 लोगों की मौत हुई है और 1800 परिवार बेघर हो गए हैं हैं। देश में करीब 2 करोड़ की आबादी भुखमरी और कुपोषण का शिकार है।

News Source: न्यूज़ 24
नर्मदा जल में ड्रेनेज मिलने से 13 की मौत, जांच रिपोर्ट में सामने आई वजह

नर्मदा जल में ड्रेनेज मिलने से 13 की मौत, जांच रिपोर्ट में सामने आई वजह

भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर जो अभी बुरे हालातो से गुजर रहा है। फिहलाल इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में नर्मदा जान की सप्लाई में ड्रेनेज का पानी मिलने से काफी हड़कंप मच गया है। इस दूषित पानी को पिने से अब तक 13 लोगो की जान चले गई है और 2800 लोग बीमार हो गए है। लैब जांच में प्रदूषण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है।

पोस्टर लगाने को लेकर कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, फायरिंग में एक की मौत

पोस्टर लगाने को लेकर कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, फायरिंग में एक की मौत

नए साल 2026 के पहले दिन कर्नाटक के बेल्लारी में राजनीतिक पोस्टर लगाने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हड़कंप मच गया। बीजेपी विधायक जनार्दन रेड्डी के घर के सामने बैनर लगाने पर शुरू हुआ विवाद पथराव और फायरिंग तक पहुंच गया, जिसमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है।

इंदौर जहरीला पानी कांड: उमा भारती का बड़ा बयान

इंदौर जहरीला पानी कांड: उमा भारती का बड़ा बयान

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर पूर्व सीएम उमा भारती ने अपनी ही सरकार को आईना दिखाया है। उन्होंने साफ कहा कि यह हादसा मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ जैसा है। उमा ने जोर देकर कहा कि दोषियों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो मिसाल बने, ताकि आगे किसी की लापरवाही मासूमों की जान न ले सके।

UP Electricity News: उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

UP Electricity News: उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है! बिजली कंपनियों ने जो ज्यादा वसूली की थी, अब उसका 102 करोड़ रुपया लोगों को वापस मिलेगा। यह पैसा उपभोक्ताओं के बिलों में एडजस्ट किया जाएगा। लंबे समय से चल रही खींचतान के बाद डिस्कॉम्स के इस फैसले से लाखों परिवारों को राहत मिली है।

इंदौर में ‘जहरीला’ पानी: बीजेपी पार्षद का बड़ा खुलासा

इंदौर में ‘जहरीला’ पानी: बीजेपी पार्षद का बड़ा खुलासा

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 12 मौतों के बाद हड़कंप मच गया है। बीजेपी पार्षद कमल बाघेला ने पोल खोलते हुए कहा कि वे तीन साल से गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन अफसरों ने अनसुना कर दिया। सिस्टम की इसी लापरवाही ने आज कई घरों के चिराग बुझा दिए हैं।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 11 साल के मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 11 साल के मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

2026 नया साल आते ही कौंधियारा में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने 11 वर्षीय किशोर नंदन मिश्रा को जोरधार टक्कर मर दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना से पूरे गांव और परिवार में मातम पसरा है।

नए साल की पार्टी में दोस्त ने ली दोस्त की जान

नए साल की पार्टी में दोस्त ने ली दोस्त की जान

इंदौर के मल्हारगंज इलाके में नए साल की खुशियां मातम में बदल गईं, जब पार्टी के दौरान हुए विवाद में 22 वर्षीय पुष्पेंद्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 31 दिसंबर की देर रात हुई इस घटना में पुष्पेंद्र के अपने ही दोस्तों पर हमले का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

नए साल पर NPS में बड़े बदलाव, निवेशकों को मिलेगा ज्यादा मुनाफा

नए साल पर NPS में बड़े बदलाव, निवेशकों को मिलेगा ज्यादा मुनाफा

साल 2026 में पेंशन नियामक PFRDA ने नेशनल पेंशन सिस्टम में दो बड़े सुधार किए हैं। अब मजबूत वाणिज्यिक बैंक अपना स्वतंत्र पेंशन फंड शुरू कर सकेंगे, जिससे निवेशकों को निवेश के ज्यादा विकल्प मिलेंगे। साथ ही 1 अप्रैल 2026 से निवेश शुल्क में भी कटौती की जाएगी, जिससे लंबी अवधि में पेंशन बचत पर ग्राहकों को अधिक मुनाफा होगा।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें